Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»निकाय चुनाव: कमल का पंजा, तरबूज, बाल्टी, कुआं, हेलमेट जैसे प्रतीकों पर लड़ेंगे चुनाव
    छत्तीसगढ़

    निकाय चुनाव: कमल का पंजा, तरबूज, बाल्टी, कुआं, हेलमेट जैसे प्रतीकों पर लड़ेंगे चुनाव

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड पद के लिए चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह निर्धारित कर दिए गए हैं। इन प्रत्याशियों को गिलास, ट्यूबलाइट, अंगूठी, सेब, बाल्टी और कुआं जैसे चिन्ह मिलेंगे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को सिलाई मशीन, गुब्बारा, बिस्किट, गोभी और डिश एंटीना जैसे चिन्हों पर चुनाव लड़ना होगा। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। जनवरी में संभावित चुनाव टाले जाने की चर्चा तेज है। लेकिन, राज्य सरकार और चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

    प्रदेश में निकाय चुनाव दलीय आधार पर होते हैं। कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों और क्षेत्रीय दलों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह मिलेंगे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को मान्यता प्राप्त दलों से अलग चिन्ह दिए जाएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव चिन्हों को अपडेट किया गया है।

    बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा युवा नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी में है। दो श्रेणियों में बांटे गए चिन्ह: राज्य चुनाव आयोग ने महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत पार्षदों के लिए चुनाव चिन्हों को दो श्रेणियों में बांटा है। प्रथम श्रेणी में 50 तथा द्वितीय श्रेणी में 40 प्रतीक चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।

    मेयर, नगर परिषद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रतीक चिन्ह

    स्लेट, कांच, ट्यूबलाइट, स्टूल, रोड रोलर, सीटी, प्रेशर कुकर, नेक टाई, बेंच, अंगूठी, गैस सिलेंडर, हारमोनियम, डीजल पंप, ग्राइंडर, टेबल, सेब, केतली, फ्रॉक, बाल्टी, डोर बेल, कुआं, ऑटो रिक्शा, फलों की टोकरी, एयर कंडीशनर, केक, चिमनी, हीरा, बांसुरी, अंगूर, माइक, मटर, सोफा, भाला फेंक, ट्रक, टायर, छड़ी, बटुआ, खिड़की, ईंट, कैलकुलेटर, कालीन, शतरंज बोर्ड, लैपटॉप, कैरम बोर्ड, आइसक्रीम, पेट्रोल पंप, रेफ्रिजरेटर, रूम हीटर, सीसीटीवी कैमरा।

    निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षदों के लिए प्रतीक चिन्ह

    सिलाई मशीन, ब्लैकबोर्ड, टेलीफोन, लेटर बॉक्स, अलमारी, गुब्बारा, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, कोट, नारियल का खेत, खाट, कटहल, बिस्किट, कैमरा, फूलगोभी, डिश एंटीना, बिजली का खंभा, गैस चूल्हा, ठेला, तकिया, बर्तन, आरी, स्कूल बैग, पानी का जहाज, झूला, चिमटा, तरबूज, हेलमेट, कंप्यूटर, टेंट, मिक्सर, रूम कूलर, टीवी रिमोट और टेलीविजन।

    ऐसे मामलों में पहले लिखित सूचना देनी होगी

    अब जनता ही प्रदेश के मेयर और नगर पालिका व पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेगी। कैबिनेट के फैसले के बाद विधानसभा में भी इसे मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक के लागू होने से मेयर या अध्यक्षों को वापस बुलाने का प्रावधान खत्म हो गया है। इसके तहत पार्षदों की लिखित सूचना के बाद मेयर और अध्यक्षों को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया जा सकेगा।

    हर तिमाही में मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम

    राज्य के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर तिमाही में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। मतदाता 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.