Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंत्री सारंग ने खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर छोला के रिंग रोड का किया निरीक्षण
    मध्यप्रदेश

    मंत्री सारंग ने खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर छोला के रिंग रोड का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छोला स्थित खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के तहत मन्दिर प्रांगण के विस्तारीकरण के रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर मार्ग के चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    पेड़ नहीं काटने के दिये निर्देश

    मंत्री सारंग ने अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घण्टे तक पैदल रिंग रोड सहित कॉरिडोर के मार्ग में आ रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रिंग रोड के चौड़ीकरण के दौरान किसी भी पेड़ को काटा नहीं जाए। उन्होंने कहा विस्तारीकरण में सभी कार्यों को संबंधित विभागों के समन्वय के साथ किया जाए।

    पुलिस स्टेशन निर्माण कार्य का जायजा

    मंत्री सारंग ने छोला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिस स्टेशन स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समयावधि में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि पुलिस स्टेशन का निर्माण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और जनता को शीघ्र न्याय और सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होगा।

    रहवासियों से लिये सुझाव

    निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और एमपीईबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित थे। मंत्री सारंग ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने रिंग रोड मार्ग में आ रहे अवरोधों को दूर करने, सुलभ सहित अन्य भवनों की शिफ्टिंग के सम्बंध में रहवासियों से चर्चा की, जिस पर रहवासियों ने अपनी सहमति दी।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026

    सेवा-संकल्प-अभियान : प्रदेश के 20,298 गांवों के खसरा और 19,723 गांवों के भू-नक्शों का कंप्यूटरीकृत….

    September 17, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का भव्य शुभारंभ, 10 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबांध तालाब, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा व सुशासन का शंखनाद….

    September 17, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.