Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में ऊर्जा मंत्री की अभिनव पहल
    मध्यप्रदेश

    ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में ऊर्जा मंत्री की अभिनव पहल

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में ऊर्जा मंत्री की अभिनव पहल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पाताली हनुमान से कांच मील तक ग्रीन कारीडोर बनाने के अभियान का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्वयं सड़क की धूल, मिट्टी तथा कचरा साफ करने के साथ पेड़ों पर जमी धूल भी साफ की।

    उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के असामायिक निधन के बाद उनकी स्मृति में हजीरा सिविल अस्पताल में 20 बिस्तर का आईसीयू संचालित कराने की पहल की है। उन्होंने कहा है कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया है जिससे प्रदूषण जनित बीमारियां जन्म न लें। इसीलिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त तथा हरा-भरा शहर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यहां के रहवासियों और दुकानदारों से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है। अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही हम भी अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने घर और दुकान के आसपास गमले लगाकर वृक्ष रोपें और उनकी देखभाल करें। इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में पाताली हनुमान मंदिर से कमेटी हाल तक के सभी दुकानदारों को डस्टबिन दी। सिंह तोमर ने कहा कि हर बदलाव की शुरुआत हम सबसे पहले अपने घर से करेंगे तो अन्य लोगों तक संदेश पहुंचाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आप अपनी दुकान में जो भी कचरा निकले उसे इस डस्टबिन में स्वयं डालें तथा ग्राहकों से भी डस्टबिन में ही कचरा डालने का अनुरोध करें। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने चारपहिया ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे वृद्धजनों से आग्रह किया कि वह समय रहते शासन की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें तथा आयुष्मान कार्ड बनवाकर नि:शुल्क उपचार सुविधा प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारि उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026

    “जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल”- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा….

    May 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.