Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मुंबई में रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां पाया काबू
    राज्य

    मुंबई में रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां पाया काबू

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुंबई में रेजिडेंशियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां पाया काबू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई में मशहूर बॉलीवुड सिंगर शान जिस बिल्डिंग में रहते हैं, वहां मंगलवार यानी आज तड़के भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है. फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

    दरअसल मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव नाम की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

    फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग लगने की सूचना इमरजेंसी नंबर पर उन्हें मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने 10 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और बिल्डिंग को खाली कराया. बता दें कि इस बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर मशहूर गायक शान का फ्लैट भी है. आग लगने के समय शान और उनका परिवार अपने फ्लैट में मौजूद था. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ न ही कोई घायल हुआ.

    फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सूचना पर मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश शुरू की. कुछ घंटों के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. इस दौरान बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया गया था. सिंगर शान भी अपनी फैमिली के साथ बिल्डिंग के बाहर खड़े रहे.

    कुर्ला स्क्रैप मार्केट में भी लगी भीषण आग
    इसके अलावा सोमवार देर शाम मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित कुर्ला स्क्रैप मार्केट में भी भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 30-40 गोदाम जलकर खाक हो गए. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कुर्ला स्क्रैप मार्केट में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.

    News Desk

    Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026

    “जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल”- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा….

    May 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.