Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»पटना में साइबर ठगों की गिरोहबंदी, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए 1.1 करोड़ रुपये की ठगी
    राज्य

    पटना में साइबर ठगों की गिरोहबंदी, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए 1.1 करोड़ रुपये की ठगी

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना में साइबर ठगों की गिरोहबंदी, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए 1.1 करोड़ रुपये की ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: पटना में साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगा लिए हैं। रूपसपुर और सिपारा के 2 लोगों से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 58 लाख रुपये की ठगी हुई। साथ ही घर बैठे नौकरी और अन्य बहाने से सात लोगों से कुल 1.1 करोड़ रुपये ठगे गए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर पुलिस मामले जांच कर रही है।

    युवती ने WhatsApp कॉल से क्रिप्टो ट्रेडिंग में फंसाया

    जानकारी के अनुसार, रूपसपुर के एक व्यक्ति को एक अनजान नंबर से एक युवती ने WhatsApp कॉल किया। युवती ने खुद को 'क्वाइन ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग' कंपनी की कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के फायदे समझाए। उसने सिर्फ 10 हजार रुपये से निवेश शुरू करने को कहा। 5 दिनों तक क्रिप्टो ट्रेडिंग की जानकारी देकर उसे अपने जाल में फंसाया। फिर पीड़ित को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया। मुनाफे के लालच में पीड़ित ने एक महीने में 40 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे 34 लाख रुपये कमीशन मांगा गया। इसी तरह सिपारा के एक व्यक्ति से भी 17 लाख 89 हजार रुपये ठगे गए।

    जॉब ऑफर से लाखों रुपये ठगे

    शास्त्रीनगर के एजी कॉलोनी निवासी को भी एक अनजान नंबर से युवती का फोन आया। युवती ने दोस्ती कर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कहा। वह एक फर्जी कंपनी में 33 लाख रुपये निवेश करके गंवा बैठा। रामकृष्ण नगर के एक निवासी को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर उससे 6 लाख रुपये ठग लिए गए। अथमलगोला के एक युवक से 2.44 लाख रुपये और जक्कनपुर की मिठापुर निवासी एक छात्र से 92 हजार रुपये की ठगी हुई। ठगी होने के बाद सभी पीड़ित थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के झांसे में ना आएं। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी ना दें। शक होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। या Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

    News Desk

    Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026

    “जल संरक्षण जन आंदोलन बने, तभी बढ़ेगा भूजल”- राज्यपाल रमेन डेका……

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायज़ा….

    May 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    ’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….

    May 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….

    May 16, 2026

    लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.