Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, मुजफ्फरपुर में 27 दिसंबर को रैली होगी
    राज्य

    सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, मुजफ्फरपुर में 27 दिसंबर को रैली होगी

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नीतीश कुमार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. प्रगति यात्रा को लेकर एक तरफ जहां नीतीश कुमार की तारीफों के पूल सोशल मीडिया पर बांधे जा रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ 4 साल में बनने वाला पुल 11 साल में भी निर्माणाधीन है. वहीं प्रगति यात्रा को लेकर इस अर्ध निर्मित पुल का रंग-रोगन किया जा रहा है, जिस तरह सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दौरान उद्घाटन करने वाले हो. यहां काम करने वाले मजदूर भी जान जोखिम में डालकर इसका रंग-रोगन कर रहे हैं. बच्चे भी जान जोखिम में डालकर अर्धनिर्मित पुल पर चढ़ रहे हैं.

    27 दिसंबर तक पूरा करना लक्ष्य

    सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर है और पहले चरण की शुरुआत भी हो गई है. पहले चरण में मुजफ्फरपुर में 27 दिसंबर को नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचेंगे. सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रसाशन पूरी तैयारी कर रहा है. उसी तैयारी में चंदवारा घाट स्थित बूढी गंडक नदी पर बना अर्ध निर्मित पुल की मजदूर रात दिन लगकर रंगाई कर रहे हैं. रंग-रोगन का काम 26 दिसंबर तक पूरा कर लेना है क्योंकि 27 दिसम्बर को मुख्यमंत्री का जिले में आगमन है.

    पुल का शिलान्यास 2014-15 में हुआ

    अर्ध निर्मित चंदवारा पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 14 -15 में किया था और इस चंदवारा पुल को वर्ष 2018 तक पूरा कर लिया जाना था. वर्ष 2024 बीतने वाला है लेकिन यह पुल पूरा नहीं हुआ. अब एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर आयेंगे और जिले में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे. प्रशासनिक अधिकारी रात-दिन एक कर काम तैयारियों में जुटे हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों की सड़कें दुरुस्त की जा रही है.

    चंदवारा पुल का उद्घाटन 2025 में होगा

    चंदवारा पुल के बनने से शहर के पूर्वी इलाके के लोग एनएच 57 से आसानी से जुड़ जाएंगे. दरभंगा की ओर जाने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है. पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कभी पुल का पाया धंस गया तो कभी पुल का पाया टेढ़ा हो गया. जैसे-तैसे पुल बना अप्रोच रोड के लिए भूमि अधिकरण में समस्या आ गई. 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि अधिग्रहण की राशि भी निर्गत कर दी. 10 माह गुजर जाने के बाद भी अब तक भूमि अधिकरण नहीं होने से पुल अर्ध निर्मित अवस्था में है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर आनन-फानन में पुल का रंग-रोगन कराया जा रहा है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि पुल निर्माण से जुड़ी सभी समस्याओं को सुलझा लिया गया है. पुल का उद्घाटन 2025 में किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नए साल में शहर वासियों को पुल का तोहफा मिलेगा.

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

    September 18, 2026

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब….

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ…..

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.