Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब
    छत्तीसगढ़

    सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    सर्दियों की छुट्टियों के साथ नए साल को अनोखे अंदाज में मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के लोग बेताब हैं। बीते कुछ वर्षों से धार्मिक यात्रा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियों के कारण अयोध्या, वैष्णो देवी, रामेश्वरम, उज्जैन महाकाल और जगन्नाथ पुरी जैसे तीर्थ स्थलों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है।

    ट्रेनों और फ्लाइट्स में सीटें लगभग बुक हो चुकी हैं। निजी टैक्सियों की भी भारी डिमांड है। देश के टॉप 10 धार्मिक नगरी में कदम रखने को सभी उत्साहित हैं। न्यायधानी बिलासपुर की ट्रैवल एजेंसियों ने इस बार 40 प्रतिशत तक बुकिंग में वृद्धि दर्ज की है।

    श्रद्धालु न केवल धार्मिक स्थलों पर आस्था का अनुभव करेंगे, बल्कि नववर्ष का स्वागत भी इन पवित्र स्थलों पर करने की योजना बना चुके हैं। खासकर युवाओं और परिवारों में धार्मिक पर्यटन का उत्साह देखने लायक है। बिलासपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों और यात्रा विकल्पों ने यहां के पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा दी है।

    सबसे ज्यादा यात्री ट्रेनों पर निर्भर हैं। बिलासा एयरपोर्ट और रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रमुख हवाई अड्डा है। ट्रैवल्स एजेंसियों की मानें तो हर साल दिसंबर से जनवरी के बीच पर्यटन स्थलों में 30-40 प्रतिशत तक भीड़ बढ़ जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों व शहरों के मंदिर और पर्यटन स्थलों में जाना हर किसी का सपना होता है।

    80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है
    साईं ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक शरद पांडेय का कहना है कि इस बार धार्मिक पर्यटन की जबरदस्त मांग है। अयोध्या, वैष्णो देवी और रामेश्वरम के लिए 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। ट्रेन की सीटें भी लगभग फुल हैं।

    साल के ये 30 दिन सबसे खास
    ट्रेवल मैनेजर प्रिंस आनंद का कहना है कि दिसंबर और जनवरी के बीच ये 30 दिन सबसे खास होते हैं। हर साल सर्दियों की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। बिलासपुर से छूटने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। इन दिनों होटल मिलना आसान नहीं है। धर्मशाला या अन्य गेस्ट हाउस भी बुक हो चुके हैं।

    यह कहना है लोगों का
        आनंददायक यात्रा होगी हम परिवार के साथ रामेश्वरम दर्शन करने जा रहे हैं। शीतकालीन छुट्टियों में यह यात्रा काफी आनंददायक होगी। काफी उत्साहित हूं। -दीक्षा मंडल, मोपका

        धार्मिक यात्रा में सुकून विशाखापट्टनम में नरसिंह भगवान की यात्रा की योजना बनाई है। ट्रेन टिकट बुक हो चुका है। धार्मिक यात्रा में सुकून मिलता है। -सुदीप यादव, रेलकर्मी

        जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं हर साल की तरह इस बार भी परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं। यह समय धार्मिक यात्रा के लिए सबसे अच्छा है। नए वर्ष की प्रतीक्षा है। -ऋषि मौर्य, बिजनेसमैन

    यात्रा के दौरान बरतें सावधानियां
        यात्रा के दौरान आईडी प्रूफ और टिकट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी साथ रखें।
        ट्रैफिक और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के समय से पहले घर से निकलें।
        यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरत की सभी दवाइयों को साथ रखें।
        नकद राशि लेकर चलने के बजाय डिजिटल भुगतान का अधिक इस्तेमाल करें।
        यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और अपना सामान सुरक्षित रखें।

    यह सामान जरूर साथ रखें
        आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, टिकट की कॉपी।
        कपड़े: मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के लिए छाता।
        खाने-पीने का सामान: हल्के स्नैक्स, पानी की बोतल।
        इलेक्ट्रानिक उपकरण: मोबाइल चार्जर, पावर बैंक।
        स्वास्थ्य किट: जरूरी दवाइयां सैनिटाइजर, मास्क।

     

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम,माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

    May 16, 2026

    पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश…

    May 16, 2026

    गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता,पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किये सीधा संवाद…

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक….

    May 16, 2026

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम,माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

    May 16, 2026

    पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश…

    May 16, 2026

    गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता,पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किये सीधा संवाद…

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक….

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.