Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली में वोटर आईडी धोखाधड़ी: 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेजों का किया था इस्तेमाल
    राज्य

    दिल्ली में वोटर आईडी धोखाधड़ी: 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेजों का किया था इस्तेमाल

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस से फर्जी मतदाता पंजीकरण आवेदन के मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। ये FIR शाहीन बाग पुलिस थाने ने BNS की धारा 336 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और धारा 340 (जाली दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत दर्ज हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी से प्राप्त शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र आवेदन में जालसाजी की है। 4 लोगों ने नए मतदाता पंजीकरण और पते में बदलाव के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों और धोखाधड़ी में शामिल संभावित नेटवर्क की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

    निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ओखला के अनुसार, कुछ आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के जरिए मतदाता पंजीकरण के लिए दस्तावेज अपलोड किए थे, जो असली नहीं थे। इनमें छेड़छाड़ की गई थी। इन आवेदकों में मोहम्मद जमील आलम, मोहम्मद नईम, सबाना खातून और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इन लोगों ने आधार कार्ड और बिजली बिल जैसे दस्तावेजों में छेड़छाड़ की थी और अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश की थी।

    निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है, क्योंकि आवेदकों ने जानबूझकर मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए गलत जानकारी और दस्तावेज दिए हैं। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 और सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ऐसी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है और दोषी पाए जाने पर सख्त दंड का प्रावधान है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.