Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मौसम विभाग का पूर्वानुमान: पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
    राज्य

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान: पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौसम विभाग का पूर्वानुमान: पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में आज यानी शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के संभावना है। शुक्रवार को 30 से 40 किमी प्रति गति के साथ हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले वीरवार राज्य के विभिन्न जिलों में धूप निकली।

    फरीदकोट और पठानकोट का तापमान पहुंचा 4 डिग्री
    जिला पठानकोट और फरीदकोट का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला फाजिल्का का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, जिला फिरोजपुर और अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का 5.9 डिग्री सेल्सियस, जिला लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जिला पठानकोट का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार शुक्रवार पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है। वहीं, 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में घनी धुंध पड़ने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
    मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार और शनिवार के लिए वर्षा के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाओं को मुख्य रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। हालांकि, पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से पहले ही शीतलहर चल रही है।

    अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह के अनुसार अगले दो दिनों के लिए तूफान के साथ-साथ वर्षा होने संबंधी अलर्ट है।

    उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे लेट
    कोहरे की वजह से वीरवार को भी ट्रेनों के देरी से आना का क्रम जारी रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने को ट्रेनें नहीं मिल रही। रेलवे की तरफ से पहले ही 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया हुआ है, जिस वजह से उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

    देरी से आने वाली ट्रेनों की बात करें तो उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20847) चार घंटे, जेहलम एक्सप्रेस (11077) पौने दो घंटे, हमसफर एक्सप्रेस (22705) सवा एक घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस (11057), अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317), कर्मभूमि एक्सप्रेस (12407), अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12421), अमृतसर एक्सप्रेस (15933), श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस (16787) आधा घंटा देरी से पहुंची।
    वहीं, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919) एक घंटा, अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस (15707), शालीमार एक्सप्रेस (14661) पौना घंटा, हावड़ा अमृतसर मेल (13005), लुधियाना छेहरटा एमईएमयू (04591), सचखंड एक्सप्रेस (12715), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237), श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (12477) भी आधा घंटा देरी से पहुंची।

    News Desk

    Related Posts

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.