Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महतारी वंदन योजना से लाभार्थी कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदम
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदन योजना से लाभार्थी कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदम

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदन योजना से लाभार्थी कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदमरोजी मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महतारी वंदन योजना एक संजीवनी का काम कर रही है। इस योजना के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह वित्तीय समर्थन मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर रही है, बल्कि उनके जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने का एक मार्ग भी प्रदान कर रही है।

    कोरबा जिले के भैंसमा गांव की कंचन बाई यादव के जीवन में महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से उनके जीवन की आर्थिक परेशानियां कम हुई हैं। पहले जहां रोजी-रोटी की संघर्ष में परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने कंचन बाई को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर दिया है। लाभार्थी कंचन बाई के परिवार में उनके पति शिव यादव सहित कुल 5 सदस्य हैं। उनके पति घरेलू खेती किसानी और मेहनत-मजदूरी से परिवार का आजीविका चलाते है, लेकिन परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना हमेशा मुश्किल रहता था। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। अब कंचन बाई का परिवार न केवल आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो रहा है। कंचन अब न केवल अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं, बल्कि घर के खर्चों को भी आसानी से पूरा कर रही हैं। साथ ही बैक में बचत राशि जमा कर परिवार के बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय आधार तैयार कर रही हैं। वह कहती हैं, पहले जीवन संघर्ष से भरा हुआ था, लेकिन इस योजना ने मेरी परेशानियों को काफी कम कर दिया है। अब मेरे परिवार को बेहतर जीवन जीने का मौका मिल रहा है। महतारी वंदन योजना ने न सिर्फ कंचन बाई के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि उनके जीवन में एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है। अब कंचन  का सपना अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने और बेहतर भविष्य बनाने का सपना अब हकीकत बनता दिख रहा है।

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के ग्राम सारबहरा की निवासी 42 वर्षीय रेखा अत्यंत गरीब परिवार की है। एकमात्र छोटे से टेलरिंग की दुकान के भरोसे घर गृहस्थी का काम चला रही रेखा को जब से महतारी वंदन की राशि मिलना शुरू हुआ है, उनके जीवन में नई खुशहाली का संचार हुआ है। रेखा की तीन पुत्री और एक पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहे हैं। पहले वे घरेलू खर्चे को लेकर तनावग्रस्त रहती थी, अब बच्चों की फीस के साथ-साथ दुकान में अस्तर-फाल खरीदने के लिए पैसे की व्यवस्था हो जाने से तनावमुक्त हो गयी हैं। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है।

    News Desk

    Related Posts

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.