Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नर्सों के चेंजिंग रूम मोबाइल कैमरा लगा रखा था, अटेंडेंट बनाता था नगन वीडियो
    छत्तीसगढ़

    नर्सों के चेंजिंग रूम मोबाइल कैमरा लगा रखा था, अटेंडेंट बनाता था नगन वीडियो

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नर्सों के चेंजिंग रूम मोबाइल कैमरा लगा रखा था, अटेंडेंट बनाता था नगन वीडियो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट देवेंद्र चेंजिंग रूम में मोबाइल लगाकर वीडियो बनाता था। बुधवार को एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे मामला प्रकाश में आया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे दबा दिया। वहीं प्रबंधन ने संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को फिलहाल ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है।

    पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

    नर्सों का कहना है कि संविदा अटेंडेंट देवेंद्र पहले भी ऐसी ही हरकत करते पकड़ा गया था, लेकिन उस समय भी उसे छोड़ दिया गया था। नर्सों ने यह भी आरोप लगाया कि वह बार-बार उसी नर्स का वीडियो बनाता था। आरोपी देवेंद्र पहले अस्पताल की कैंटीन में काम करता था। बाद में उसे अटेंडेंट की जिम्मेदारी देकर आईसीयू में रिलीवर के तौर पर तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल की एक वरिष्ठ नर्स जो कि प्रभारी भी है, ने आईसीयू के प्रभारी डॉक्टर को बिना बताए मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

    इससे अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश है। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया है। न ही यह पता लगाया जा सका है कि आरोपी ने वीडियो कहां से भेजे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र के मोबाइल से कई वीडियो बरामद हुए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मोबाइल जब्त कर अपने पास रख लिया है।

    कर्मचारियों की मांगें

    मामले की निष्पक्ष जांच हो।
    आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
    अस्पताल में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    प्रबंधन के फैसले की समीक्षा की जाए।

    आरोपी को नौकरी से हटाया जाए

    यह मामला अस्पताल प्रबंधन के सामने आ चुका है। इसके बाद पीड़ित संविदा नर्स और उसके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया। जहां वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. विनीत द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक हुई। पीड़िता और परिजनों को पुलिस में जाकर अपराध दर्ज कराने को कहा गया है। अटेंडेंट देवेंद्र को नौकरी से हटा दिया गया है। जब्त मोबाइल परिजनों के पास रखा गया है। – अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक जनसंपर्क, बीएसपी

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.