Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका
    खेल

    मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. बता दें, इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें, साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं. लेकिन मेलबर्न टेस्ट की हार के बाद टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

    WTC फाइनल की रेस में टीम इंडिया को बड़ा झटका

    टीम इंडिया को इस मैच में 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह इसे चेज करने में नाकाम रही, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है. इसका जवाब है नहीं. लेकिन WTC फाइनल क्वालीफिकेशन की किस्मत अब उनके हाथ में नहीं होगा. यानी टीम इंडिया को अब फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के साथ की भी जरूरत है. हालाकिं, इससे पहले टीम इंडिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा.

    मेलबर्न टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ही बनी हुई है, लेकिन उसे PCT में नुकसान हुआ है. 18 मैचों में 9 जीत और 7 हार के बाद टीम इंडिया अभी तक 2 ड्रॉ मैच भी खेले हैं, जिसके चलते अब उनके PCT अंक 52.77 हो गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 16 टेस्ट में 10वां मैच जीता है. ऑस्ट्रेलिया के अब PCT अंक61.46 हो गए हैं.

    कब कैसे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मैच अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो अगले साल का पहला मैत होगा. टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. वरना वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. लेकिन सिडनी टेस्ट जीतने के बाद भी टीम इंडिया को फाइनल का टिकट नहीं मिलेगा. भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतने के बाद फाइनल में जाएगी या नहीं, इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 2 टेस्ट की सीरीज से तय होगा.

    अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बराबर करने में सफल होता है, तो वे WTC फाइनल की दौड़ में बने रहेंगे. लेकिन ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को एक भी मैच ना जीतने थे और हर हाल में एक मैच जीते भी. यानी श्रीलंका इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर ले, अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, श्रीलंका एक भी मैच हारती है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. दूसरी ओर श्रीलंका दोनों मैच जीत जाती है तो वह भारत-ऑस्ट्रेलिया को बाहर करके फाइनल में खुद की जगह पक्की कर लेगी.
     

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…

    May 15, 2026

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.