Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री तक रहेगा
    राज्य

    दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री तक रहेगा

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली-NCR में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5-6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 9-11'C और अधिकतम तापमान 15-22'C के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही एक बार फिर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मंगलवार के दिन ठंड के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को दिन में न्यूनतम तापमान 8'C और अधिकतम तापमान 15'C के बीच रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज हवा के साथ शीतलहर के चलने की संभावना है। हालांकि कोहरे में कमी आने के कोई संकेत नहीं है।

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की मानें तो सोमवार की सुबह 8.30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3'C दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं पालम क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8.6'C दर्ज किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 15'C दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 5 जनवरी तक कोहरा और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक अधिकतर स्थानों पर धुंध और घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग का कहना है कि बाद में आसमान के साफ रहने की संभावना है। वहीं शाम के वक्त और रात के वक्त धुंध और कोहरा फिर से छाने के आसार है।

    दिल्ली का AQI

    वहीं दिल्ली की अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा AQI अलीपुर में 319 दर्ज किया गया है। जो कि बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। बता दें कि दिल्ली में सोमवार की सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता 178 मध्यम श्रेणी में थी। समीर ऐप के आंकड़ों की मानें तो 10 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को खराब श्रेणी में दर्ज किया है। वहीं अन्य में ये मध्यम श्रेणी में रही। रविवार की शाम 4 बजे 24 घंटे का AQI 225 दर्ज किया गया है जो कि खराब श्रेणी को दर्शाता है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.