Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राइस मिलर्स मालिकों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार करेगी लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान
    छत्तीसगढ़

    राइस मिलर्स मालिकों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार करेगी लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राइस मिलर्स मालिकों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार करेगी लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के राइस मिलर्स के लिए खुशखबरी है कि राज्य सरकार उनकी लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेगी. प्रदेश के चावल मिलर्स को खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किस्त दी जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बता दें कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित होने से राइस मिलर्स सरकार से नाराज थे. इसका सीधा असर धान के उठाव पर भी पड़ रहा था। 

    कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान और चावल परिवहन की दर के लिए राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसित दर को मंजूरी देने का अनुमोदन किया गया. उन्होंने कहा, परिवहन के लिए भारत सरकार एक निश्चित राशि देती है. जबकि वास्तविक व्यय का आकलन राज्य स्तरीय समिति करेगी. उन्होंने बताया कि इसमें 200 से 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। 

    राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाएं विधानसभा में रखी जाएंगी

    चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं और सरकार की कार्यवाही रिपोर्ट पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोग की अनुशंसाओं पर सरकार की कार्यवाही रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी।

    राइस मिलर्स ने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का जताया आभार

    छत्तीसगढ़ चावल मिल समन्वय समिति ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। कैबिनेट में मांग पूरी होने के बाद समिति ने मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री का आभार जताया है। समिति के सदस्यों ने खाद्य मंत्री से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान राम गर्ग, विजय गोयल, प्रीतेश गांधी, अमर सुल्तानिया, कांतिलाल बोथरा, विष्णु बिंदल, रमेश अग्रवाल, वेदराम मनहरे सहित अन्य मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.