Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर माफ़ नहीं करेगा, कोरी लफ़्फ़ाज़ी और जनता से छल की क़ीमत चुकानी ही होगी
    मध्यप्रदेश

    कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर माफ़ नहीं करेगा, कोरी लफ़्फ़ाज़ी और जनता से छल की क़ीमत चुकानी ही होगी

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यूनियन कार्बाइड के ज़हरीले कचरे से इंदौर और पीथमपुर की जनता को बचाने की बजाय पूरी ताक़त से प्राणघातक खतरे में झोंकते नज़र आ रहे हैं। डॉक्टर, विशेषज्ञ, समाजसेवी से लेकर स्थानीय लोग इस कचरे के मालवा में निस्तारण का विरोध कर रहे हैं, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय अपने क्षेत्र की जनता के लिए आवाज़ उठाने की बजाय सरकार के एक बेतुके ओर जहरीले फ़रमान के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।

    विजयवर्गीय का बेतुका बयान-

    कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल में जहां यह कचरा था, वहाँ बच्चे क्रिकेट खेलते थे। विजयवर्गीय जी से दो सवाल बनते हैं, पहला कि बच्चों को इस ख़तरनाक अवशेष तक क्यों जाने दिया जाता रहा और दूसरा सवाल कि यदि यह इतना ही सामान्य कचरा है तो भोपाल में ही जला देते, 125 करोड़ रूपये खर्च करने की ज़रूरत क्यों ?

    2015 में भी हुआ था धोखा-

    हैरानी की बात है कि वर्ष 2015 में गुप-चुप तरीक़े से भोपाल से यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा पीथमपुर लाकर जलाया गया, और जनता को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। इंदौर और मालवा की जनता के साथ इतना बड़ा षड्यंत्र हुआ और कैलाश विजयवर्गीय को खबर तक नहीं ?
    ये कैसे मुमकिन हो सकता है ?

    डॉक्टरों ने कैंसर का ख़तरा कहा-

    डॉक्टरों ने यूनियन कार्बाइड के कचरे में 1 टन मर्करी, लेड व अन्य ख़तरनाक कैंसर कारक तत्व होने और 10 टन कचरा जलाने के बाद महू-पीथमपुर में कैंसर और अन्य आनुवांशिक बीमारियाँ फैलने की बात की तो कैलाश विजयवर्गीय ने पल्ला झाड़ते हुये कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने रिपोर्ट नहीं दी है।

    सबसे स्वच्छ शहर में कचरा क्यों-

    स्थानीय लोगों ने जब भोपाल का कचरा इंदौर और पीथमपुर के माथे पर उड़ेलने का विरोध किया, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि जो जाँच कराई गई हैं वो सतही और नाकाफ़ी है, बावजूद इसके कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री पर कचरा हटाने के लिए ज़ोर देने की बजाय जनता को ही बरगलाते और समझाते नज़र आये।

    केमिकल कंपोज़िशन की जाँच तक नहीं-

    विशेषज्ञ डॉक्टर एसएल गर्ग ने यूनियन कार्बाइड के ज़हरीले कचरे के पीथमपुर में जलाने का विरोध करते हुए इसके केमिकल कंपोज़िशन की जाँच कराये बग़ैर इसके निस्तारण पर सवाल उठाए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गोल-मोल जवाब देते नज़र आये।

    विजयवर्गीय क्यों धोखेबाज़ हुए-

    जिस कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर की जनता ने महापौर, विधायक, मंत्री से लेकर पता नहीं क्या क्या सम्मान दिया, आज जब इंदौर की जनता पर मुसीबत आई तो कैलाश विजयवर्गीय पीठ दिखाकर खड़े हो गये। क्या यही है एक जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी ?

    जीतू पटवारी गंभीर नज़र आये-

    यूनियन कार्बाइड के ज़हरीले कचरे को इंदौर और पीथमपुर से हटाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समेत सभी प्रबुद्ध वर्ग को साथ आकर जनता के हित में खड़े होने का आव्हान किया है। जीतू पटवारी मुसीबत की इस घड़ी में इंदौर के साथ पूरी गंभीरता से खड़े नज़र आ रहे हैं।

    विजयवर्गीय से समझदार नीना वर्मा-

    कैलाश विजयवर्गीय जहां जनता बरगलाने में लगे रहे वहीं धार की बीजेपी विधायक नीना वर्मा ने कचरे को चुपचाप पीथमपुर लाने का विरोध किया और इस ज़हरीले कचरे को कहीं दूसरी जगह ले जाकर निस्तारण की बात कही है। मुसीबत की इस घड़ी में विजयवर्गीय कोरी लफ़्फ़ाज़ी करते नज़र आये लेकिन नीना वर्मा ज़िम्मेदारी के साथ जनता के बीच दिखाई दीं।

    इंदौर अब नहीं तो कब जागेगा-

    इंदौर की जनता से भी यह सवाल होना ही चाहिए कि एक सजग मतदाता बनते बनते बीजेपी के गुलाम क्यों बन गये ? बीजेपी के समर्थन की ऐसी भी क्या लाचारी है कि आँख में पट्टी बाँध ली है। जो बीजेपी इंदौर और पूरे मालवा को ज़हरीले कचरे में झोंक रही है, क्या उसे सबक़ सिखाने की ज़िम्मेदारी इंदौर की जनता की नहीं है ? हे ! इंदौरियों, क्यों लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हो ? क्यों नहीं सरकार से सवाल कर पाते हो ?

    यूनियन कार्बाइड का यह ज़हरीला कचरा तो पीथमपुर पहुँच गया, अब भी अगर इंदौर के भिया लोग नहीं जागे, तो अगले पाँच साल में इंदौर कचरा त्रासदी के लिए तैयार रहें। तब हो सकता है कचरे से प्रभावित लोगों को विजयवर्गीय पेंशन दिलाने के नाम पर वोट माँगने आपके द्वार तक भी पहुँच जायें। लेकिन पीढ़ियाँ न तो विजयवर्गीय को माफ़ करेगी, न इंदौर के उन अंधसमर्थकों को जो आज आवाज़ उठाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.