Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»विराट कोहली की कप्तानी से हटने के बाद, क्या रोहित शर्मा की भी बारी आई?
    खेल

    विराट कोहली की कप्तानी से हटने के बाद, क्या रोहित शर्मा की भी बारी आई?

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विराट कोहली की कप्तानी से हटने के बाद, क्या रोहित शर्मा की भी बारी आई?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Rohit Sharma: कहते हैं समय बहुत बलवान होता है। आज किसी और का, और कल किसी और का, यही तो समय का खेल है। जिस एमएस धोनी ने भारत को 2 विश्व कप सहित 3 ICC ट्रॉफी जितवाई, उन्हें मैदान से इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कहने का मौका नहीं मिला। जब तक वह कप्तान थे तो उपकप्तान विराट कोहली से मतभेद की खबरें आम थीं। दावा किया जाता था कि कोहली कप्तान बनना चाहते हैं, फिर समय आया विराट कोहली को रोहित के हाथों कप्तानी गंवानी पड़ी. आज भी एक समय है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के पुराने 'दो दुश्मन' दोस्त बनने के बाद खौफनाक खेल खेल रहे हैं और मिस्टर फिक्स ईट फिर से कप्तानी की महत्वाकांक्षा रखते हैं। क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इशारा ही काफी है, लेकिन फिर भी पूरे मामले को समझने के लिए थोड़ा फ्लैश बैक में चलते हैं।

    दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने जब 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो विराट कोहली को कप्तानी मिली। उस समय विराट टेस्ट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज माने जाते थे। हालांकि धोनी वनडे और T20 में टीम के कप्तान बने रहे। इस दौरान कई बार खबरें आईं कि विराट टेस्ट के साथ वनडे और T20 की कप्तानी भी चाहते हैं, लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। जब तक वह तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनते उस समय तक वनडे और T20 में रोहित शर्मा भी कप्तानी के दावेदार थे। IPL में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कमाल कर रही थी तो विराट की RCB लगातार स्ट्रगल। इसके बाद भी 2017 में जब धोनी ने वनडे और T20 की कप्तानी छोड़ी तो विराट को यह जिम्मेदारी मिल गई।

    कोहली का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। ICC चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से ठीक पहले हेड कोच और काफी सीनियर खिलाड़ी रहे अनिल कुंबले से उनकी भिड़ंत किससे छिपी रही। हेड कोच के तौर पर उनकी चाहत रवि शास्त्री के प्रति थी और यह बाद में जगजाहिर भी हुई। यही नहीं, विराट कोहली जब कप्तानी से हटे तब भी खूब विवाद हुआ। 2021 में उन्होंने घोषणा कर दी कि T20 में कप्तानी नहीं करेंगे। BCCI तब चाहती थी कि सफेल बॉल क्रिकेट में एक ही कप्तान हो। ऐसे में विराट को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। BCCI ने तब कहा था कि विराट को T20 की कप्तानी से हटने के लिए मना किया था लेकिन वो नहीं माने। 2022 की शुरुआत में विराट ने गुस्से में टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी।

    भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान के रूप में अपना नाम मैनेजमेंट के सामने दिया है। हालांकि इस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इसको लेकर कहा जा रहा है कि मिस्टर फिक्स ईट के तौर पर उस खिलाड़ी टीम में सबकुछ ठीक करने का दावा किया है। यह भी कहा जा रहा है कि मिस्टर फिक्स ईट टीम का पूर्व कप्तान है और एक बार फिर से टेस्ट टीम की कमान अपने हाथ में लेना चाहता है। दावा यह भी किया जा रहा है कि पुराने दो दुश्मन, जो अब दोस्त बन चुके हैं. वह टीम में पूरी पकड़ बनाने के लिए मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को बलि का बकरा बना रहे हैं।

    दावा यह भी किया जा रहा है कि मिस्टर फिक्स ईट को गौतम गंभीर का पूरा साथ मिल रहा है। यही वजह है कि रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। कप्तान होते हुए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना क्रिकेट में लगभग नहीं के बराबर देखा जाता है। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इशारा कर दिया था कि रोहित सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद का इतिहास पुराना रहा है। खैर, समय बलवान होता है वह रोहित शर्मा के घावों को जरूर भरेगा और साथ ही मिस्टर फिक्स ईट की परतों को भी कुरेदने का काम करेगा।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर, 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए, गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल…..

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

    May 2, 2026

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश…..

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.