Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बीजापुर के पत्रकार मुकेश हत्याकांड का दरिंदा पहुंचा था हेलिकॉप्टर से बारात लेकर, VIP कार से कराई थी दुल्हनिया की विदाई
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बीजापुर के पत्रकार मुकेश हत्याकांड का दरिंदा पहुंचा था हेलिकॉप्टर से बारात लेकर, VIP कार से कराई थी दुल्हनिया की विदाई

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बीजापुर के पत्रकार मुकेश हत्याकांड का दरिंदा पहुंचा था हेलिकॉप्टर से बारात लेकर, VIP कार से कराई थी दुल्हनिया की विदाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजापुर।

    120 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। हत्यारे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सैप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

    ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर, रिश्तेदार दिनेश चंद्राकर और उसके मुंशी रामटेके ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है। अब बात करते हैं सबूत मिटाने वाले मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की। पहले वह एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) की नौकरी करता था। इसके बाद वह ठेकेदारी कर अकूत संपत्ति खड़ा कर करोड़पति बन गया। दोनों दलों बीजेपी और कांग्रेस में अपनी पकड़ बनाते हुए ठेकेकारी करता रहा। दोनों दलों के कद्दावर नेताओं के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों पार्टियों ने भी उसकी खूब आवभगत की। शासन-प्रशासन से करीबी बढ़ाकर अपनी ठेकेदारी से अपने काले साम्राज्य का तेजी से विस्तार किया। अपना दबदबा बनाने के लिये इस हत्याकांड से पहले प्रदेश के एक प्रतिष्ठित अखबार में फुल पेज का 'संघर्ष की कहानी' नाम से विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया। ताकि लोगों का ध्यान उसके घृणित पाप पर नहीं बल्कि उसके सामाजिक कार्यों पर बनी रहे। उसने पत्रकार मर्डर मामले को इस विज्ञापन के जरिये सफेद करने की कोशिश की। अब पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगातार पतासाजी में लगी हैं। इस दरिंदे ठेकेदार के बारे में सबसे बड़ी और खास बाते ये सामने आई है कि उसने अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जगदलपुर पहुंचा था, तब वह सोशल मीडिया पर सुखिर्यों में रहा। इतना ही नहीं अपनी दुल्हनिया को जगदलपुर से बीजापुर बीएमडब्ल्यू कार से विदाई कराकर लाया था। उसके रूतबे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। पर्दे के पीछे समाज में अपनी छवि बेहतर बनाने के लिये सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा, ताकि लोगों का ध्यान उसके ऊपर न जाये। लेकिन कहा जाता है न कि लाख कोशिश कर लें सच्चाई छुपती नहीं है। आखिरकार उसके गुनाहों का पर्दाफाश हुआ। पत्रकार मुकेश की हत्या करवाने के बाद अब दबंग ठेकेदार चूहे की तरह बिल में छिप गया है। जिस क्षेत्र में वह दंबगई से रहता था वहां से पुलिस की डर से फरार है। अब पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि  उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    News Desk

    Related Posts

    सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील….

    May 26, 2026

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    May 26, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की परिकल्पना को गांव-गांव मिल रहा जनसमर्थन….

    May 26, 2026

    ’मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन’…..

    May 26, 2026

    ’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’, ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’…..

    May 26, 2026

    ’मुख्य सचिव विकासशील ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश’,काम में बेवजह देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई…..

    May 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील….

    May 26, 2026

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    May 26, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की परिकल्पना को गांव-गांव मिल रहा जनसमर्थन….

    May 26, 2026

    ’मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन’…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.