Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»कैलाश गहलोत से लवली तक आप-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को बीजेपी का टिकट
    राज्य

    कैलाश गहलोत से लवली तक आप-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को बीजेपी का टिकट

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैलाश गहलोत से लवली तक आप-कांग्रेस से आए 4 नेताओं को बीजेपी का टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जहां प्रवेश वर्मा को उतारा गया है तो मुख्यमंत्री आतिशी को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी चुनौती देने जा रहे हैं। करीब तीन दशक से दिल्ली में सत्ता का बाट जोह रही भाजपा ने आगामी चुनाव में कई ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया है जो पिछले कुछ महीनों में आप और कांग्रेस छोड़कर आए हैं। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के दो पूर्व मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने पटेल नगर सीट से पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया है। दलित नेता राज कुमार आनंद इससे पहले भी पटेल नगर सीट से ही विधायक रह चुके हैं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। लोकसभा चुनाव से पहले आप में बगावत करते हुए उन्हें इस्तीफा दे दिया था। बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश गहलोत को भाजपा ने बिजवासन से उम्मीदवार बनाया है। वह अभी नजफगढ़ सीट से विधायक है। आप सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत बिजवासन से टिकट चाहते थे। भाजपा ने जाट नेता को उनकी इच्छा के मुताबिक बिजवासन से मैदान में उतारा है। कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से लड़ाया जाएगा या फिर बिजवासन से, यह चर्चा का विषय बना हुआ था। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे अरविंदर सिंह लवली को भी भाजपा ने गांधीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के दौरान लवली अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली गांधीनगर सीट का पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है। आप छोड़कर भाजपा में आए करतार सिंह तंवर को भी भगवा दल ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है। छतरपुर से विधायक रहे करतार सिंह तंवर को एक बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील….

    May 26, 2026

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    May 26, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की परिकल्पना को गांव-गांव मिल रहा जनसमर्थन….

    May 26, 2026

    ’मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन’…..

    May 26, 2026

    ’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’, ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’…..

    May 26, 2026

    ’मुख्य सचिव विकासशील ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश’,काम में बेवजह देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई…..

    May 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील….

    May 26, 2026

    ओजस्वी सरगुजा : सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 55 मेधावी विद्यार्थी नीट-जेईई की तैयारी हेतु रायपुर रवाना- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    May 26, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की परिकल्पना को गांव-गांव मिल रहा जनसमर्थन….

    May 26, 2026

    ’मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए : आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन’…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.