Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, स्टीव स्मिथ बने कप्तान
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, स्टीव स्मिथ बने कप्तान

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, स्टीव स्मिथ बने कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    SL Vs AUS Test: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीतने के बाद कंगारू टीम के हौसले बुलंद है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को 29 जनवरी 2025 से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण घर पर छुट्टी पर है। वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में श्रीलंका दौरे के लिए कंगारू टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का एलान
    दरअसल, श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ के पास है। वहीं, ट्रेविस हेड को स्मिथ का डिप्टी बनाया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई कंगारू टीम में बदलाव किए गए। ओपनर नाथन मैकस्वीनी को फिर से शामिल किया गया है, जिन्हें भारत के खिलाफ कुछ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। वहीं, ऑलराउंडर कूपर कॉनोल्ली को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। उनकी बाएं हाथ की ऑफ स्पिन श्रीलंका की स्पिन-हिताबी पिचों पर उपयोगी साबित हो सकती है।

    मिचेल मार्श फिर से बाहर
    टीम में स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के रूप में माट क्यूनेमैन और टॉड मर्फी को नाथन लायन के साथ शामिल किया गया है। बीओ वेबस्टर, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि मिचेल मार्श को फिर से बाहर रखा गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और नेशनल सिलेक्शन पैनल के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि श्रीलंका एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक जगह है, क्योंकि वहां पर खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हम उन टीम के सदस्यों के लिए आगे के अवसर को लेकर उत्साहित हैं जो अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अपने खेल को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जहां आने वाले सालों में हमारे सामने कई महत्वपूर्ण दौरे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया टीम-
    स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोन्स्टास, मैट कुनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.