Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-3 पाबंदियां हटीं
    राज्य

    दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-3 पाबंदियां हटीं

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-3 पाबंदियां हटीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. इसी के चलते रविवार को केंद्र की समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-3) की पाबंदियां हटा ली हैं. अब निर्माण कार्य समेत कई गतिविधियों पर लगी रोक को खत्म कर दिया गया है. शनिवार और रविवार को दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे दिल्ली की आबोहवा में प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 284 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. यह GRAP-3 की पाबंदियां हटाने के लिए पर्याप्त है. गौरतलब है कि दो दिन पहले दिल्ली का AQI 300 से अधिक होने पर GRAP-3 की पाबंदियां फिर से लागू की गई थीं.

    स्कूल और वाहन प्रतिबंधों में मिली राहत
    GRAP-3 के तहत लगाए गए कई प्रतिबंध अब हटा दिए गए हैं. दिल्ली-NCR में निर्माण कार्य की अनुमति दे दी गई है. BS-4 या उससे पुराने मध्यम और भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध भी खत्म कर दिया गया है. इसके अलावाअब केवल 5वीं कक्षा तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, जबकि छठी से 12वीं तक की कक्षाएं स्कूल में नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले सभी वाहनों को भी अब दिल्ली-NCR में आने-जाने की अनुमति मिल गई है.

    बारिश ने सुधारी दिल्ली की आबोहवा
    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग में 1.6 मिमी, पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 मिमी, पूसा में 1.5 मिमी और नजफगढ़ में 4 मिमी बारिश हुई. बारिश के चलते वायु में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा कम हो गई और प्रदूषण का स्तर घट गया. IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगामी घंटों में करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, नजफगढ़ और द्वारका समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

    GRAP-3 में कौन से प्रतिबंध लगते हैं?
    GRAP-3 के तहत प्रतिबंध तब लागू किए जाते हैं जब AQI 300 से ऊपर में पहुंच जाता है. इन प्रतिबंधों में निर्माण कार्य पर रोक, BS-4 वाहनों पर प्रतिबंध और स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने जैसे उपाय शामिल होते हैं. प्रदूषण बढ़ने पर ये प्रतिबंध फिर से लागू किए जा सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड और कोहरे के मौसम में प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसलिए सतर्कता और प्रदूषण से बचाव के उपायों को जारी रखना होगा. साथ ही, नागरिकों को भी व्यक्तिगत स्तर पर प्रदूषण कम करने के प्रयासों में योगदान देना चाहिए.

    News Desk

    Related Posts

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ….

    May 24, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास 'इन्द्रावती समूह' की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न….

    May 24, 2026

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर….

    May 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ….

    May 24, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास 'इन्द्रावती समूह' की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न….

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.