Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मुखिया पति सह पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    राज्य

    मुखिया पति सह पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुखिया पति सह पारा शिक्षक को धमकी देने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गिरिडीह ।  पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को धमकी भरा नक्सली पर्चा देने एवं फोन कर पैसे की मांग करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके पास से धमकी देने में प्रयोग किये गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। उक्त जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हड़मातरी के पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को पहले स्कूल में धमकी भरा एक नक्सली पर्चा मिला था। बाद में उन्हें फोन पर धमकी देते पैसे का माँग किया गया था। इस घटना के बाद मुखिया पति और उनका पूरा परिवार काफी भयभीत हो गया और उन्होंने उक्त घटना के आलोक में गुनियाधर ओपी में कांड संख्या 30/2024 के तहत मामला दर्ज कराया। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा  अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार एवं  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी भेलवाघाटी ब्रजेश कुमार, गुनियाथर ओपी प्रभारी श्रीकांत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ एक टीम का गठन किया। टीम ने झारखण्ड एवं बिहार के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र लखनपुर निवासी बुधन मुर्मू पेसर सुरेश मुर्मू एवं  बुढियालापर निवासी अनवर अंसारी उ पेसर सिद्दिक मियाँ  को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों नक्सली पूर्व में कई कांडों में संयुक्त रूप से वांछित रहे हैं। बताया की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    News Desk

    Related Posts

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर….

    May 24, 2026

    रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    May 24, 2026

    कानून व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की अभिनव पहल – मंत्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी…..

    May 24, 2026

    राजनांदगांव बनेगा शतरंज का हब- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…..

    May 24, 2026

    यूपीएससी अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं…..

    May 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर, राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा, इलाज की चिंता हुई दूर….

    May 24, 2026

    रुद्रेश्वर धाम बनेगा आस्था, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का नया केंद्र, 20 करोड़ से संवरेगा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर, धमतरी को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    May 24, 2026

    कानून व्यवस्था को तकनीक से सशक्त बनाने की अभिनव पहल – मंत्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी…..

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.