Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग
    मध्यप्रदेश

    राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजधानी की हवा हो रही जहरीली, AQI 300 के पार, जहरीली हवा में सांस ले रहे लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: राजधानी की हवा में पिछले 12 घंटे में अचानक बदलाव देखने को मिला। पिछले 15 दिनों से गुड डे की श्रेणी में चल रहा शहर का एक्यूआई अचानक 307 पर पहुंच गया। यह स्थिति शाहपुरा में बनी। खराब वायु गुणवत्ता के मामले में भोपाल प्रदेश का दूसरा शहर बन गया। पहले स्थान पर पीथमपुर रहा। यहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। पीथमपुर की हवा में आए बदलाव को कुछ लोग यूसीसी कचरे से जोड़ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ इसे मौसम में आए बदलाव की वजह बता रहे हैं।

    अचानक बदला मौसम बना पर्यावरण का विलेन

    रिपोर्ट के मुताबिक, खराब हवा की मुख्य वजह धूल और धुआं रहा। शहर के दो हिस्सों में पीएम 2.5 की वजह से हवा की गुणवत्ता बदली, जबकि एक जगह पीएम 10 इसके लिए जिम्मेदार रहा। ये हवा में मौजूद छोटे कण होते हैं। बताया गया कि गुरुवार रात को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके साथ ही शहर की हवा की गुणवत्ता भी लगातार खराब होती चली गई।

    शाहपुरा इलाका रेड जोन में

    अरेरा कॉलोनी शाहपुरा इलाका शुक्रवार को रेड जोन में रहा। गुरुवार के मुकाबले इसमें 153 की बढ़ोतरी हुई है। शहर के अन्य दो हिस्सों की हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण तापमान में बदलाव रहा। प्रदेश की बात करें तो इंदौर के पांच हिस्से ग्रीन जोन में रहे। एक्यूआई 100 से नीचे रहा। शुक्रवार को राजधानी के टीटी नगर में एक्यूआई 254 दर्ज किया गया। कलेक्ट्रेट में यह आंकड़ा 155 पर रहा जबकि पर्यावरण परिसर यानी शाहपुरा में यह स्तर 307 पर पहुंच गया। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में स्थिति सबसे खराब रही।

    मास्क पहनें, सुरक्षित रहें

    अस्थमा रोगी, सांस रोगी, हृदय रोगी और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी, गर्भवती महिलाएं और बच्चे खास तौर पर मास्क पहनकर बाहर निकलें। एक्यूआई 300 के पार होने पर हवा की गुणवत्ता खराब मानी जाती है। इस दौरान एलर्जी के अलावा आंख, नाक और गले की समस्या भी शुरुआती तौर पर देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता है, कार्बन मोनोऑक्साइड, ग्राउंड लेवल ओजोन, वाष्पशील कार्बनिक यौगिक, धातु, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और कणिका पदार्थ की मात्रा भी बढ़ जाती है।

    News Desk

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.