Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»गृह प्रवेश करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए? जानें पूजा विधि और नियम
    धर्म

    गृह प्रवेश करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए? जानें पूजा विधि और नियम

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपने घर में रहने का हर व्यक्ति का सपना होता है. नए घर में कदम रखना लोगों के लिए एक खास मौका होता है, क्योंकि यह नई शुरुआत को दर्शाता है. भारतीय परम्परा में गृह प्रवेश का बहुत ही महत्व है. नए घर में सेटल होने से पहले गृह प्रवेश की पूजा करना जरूरी माना गया है. गृह प्रवेश एक हिंदू अनुष्ठान है जिसमें शुभ मुहूर्त पर पूजा समारोह आयोजित किया जाता है.

    गृह प्रवेश पूजा क्यों है जरूरी ?
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार की भलाई के लिए नए घर में गृह प्रवेश पूजा जरूर करनी चाहिए. गृह प्रवेश पूजा के कुछ लाभ यहां दिए गए हैं. गृह प्रवेश मुहूर्त पर पूजा करने से बुरी शक्तियां घर से दूर रहती हैं और सकारात्मक ऊर्जा आती है. गृह प्रवेश अनुष्ठान के द्वारा घर का वातावरण पवित्र और आध्यात्मिक बना रहता है. यह घर के निवासियों के लिए समृद्धि, सौभाग्य और अच्छा स्वास्थ्य लाता है. गृह प्रवेश पूजा करने से परिवार पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है.

    ज्योतिष के अनुसार, गृह प्रवेश तीन प्रकार का होता है. अपूर्व गृह प्रवेश का अर्थ है पहली बार घर में प्रवेश करना और द्वितीय गृह प्रवेश का मतलब व्यक्ति पुराने खरीदे हुए घर में फिर से प्रवेश करता है. वहीं तीसरे घर में प्रवेश, इसमें गृह प्रवेश उस घर में किया जाता है जिसका पुनर्निर्माण किया गया हो.

    नए घर में प्रवेश कैसे करें?

        घर में प्रवेश करते समय गणपति की स्थापना और वास्तु पूजा अवश्य करनी चाहिए.
        पहली बार घर में प्रवेश करते समय दाहिना पैर आगे की ओर रखें. उस रात गृह प्रवेश पूजा के बाद परिवार के सदस्यों को उसी घर में सोना चाहिए.
        वास्तु पूजा के बाद घर के मालिक को पूरे भवन का चक्कर लगाना चाहिए.
        स्त्री को जल से भरा कलश लेकर पूरे घर में घूमना चाहिए और हर जगह फूल लगाना चाहिए.
        गृह प्रवेश के दिन जल या दूध से भरा कलश रखें और अगले दिन मंदिर में चढ़ाएं.
        गृह प्रवेश के दिन घर में दूध उबालना शुभ होता है.
        घर में प्रवेश करने के बाद 40 दिन तक घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. उस घर में किसी भी एक सदस्य का होना बहुत जरूरी है.

    नए घर में प्रवेश करते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए :

        गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए.
        गृह प्रवेश के दिन दाहिने पैर से घर में प्रवेश करना चाहिए.
        इस दिन गणपति की स्थापना और वास्तु पूजा करनी चाहिए.
        घर में दूध उबालना शुभ माना जाता है.
        गृह प्रवेश के दिन घर में मंगल कलश रखना चाहिए.
        इस शुभ दिन घर में कीर्तन करना शुभ माना जाता है.
        गृह प्रवेश के दिन घर में आम के पत्तों और नींबू से बनी डोरी लगानी चाहिए.
        गृह प्रवेश के दिन घर के खिड़की-दरवाज़े खोलने चाहिए.
        घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.