Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, मिलेगा अशुभ फल
    धर्म

    गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, मिलेगा अशुभ फल

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, मिलेगा अशुभ फल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल में चार बार नवरात्रि आती है. इनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती हैं और दो प्रकट नवरात्रि होती हैं. प्रकट नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है जबकि गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. नवरात्रि में देवी दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने और व्रत आदि से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है. साल में दो बार प्रकट नवरात्रि चैत्र और आश्विन मास में होती हैं जबकि आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्रि का आगमन होता है. प्रकट नवरात्रि सांसारिक सुखों, मनोकामनाओं और इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए होती हैं जबकि गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की गुप्त रूप से साधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है.

    2025 में माघ मास में गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू होगी. इन 9 दिनों में कुछ कार्यों को वर्जित बताया गया है. इनको करने पर विपरीत फल मिलने के साथ दोष लगता है. गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए, उत्तराखंड के हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री ने लोकल 18 को इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा और 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना गुप्त रूप से की जाती है. देवी दुर्गा और 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा-अर्चना, तंत्र साधना और आराधना करने से मोक्ष प्राप्ति होने की मान्यता है. गुप्त नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले तामसिक वस्तुओं का सेवन बंद करना होता है. माघ मास में होने वाले गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू होगी यानी 29 जनवरी से लहसुन, प्याज, अंडा, मांस, मछली, शलजम, गोभी और मदिरा (शराब) का सेवन नहीं करना है.

    ब्रह्मचर्य का पालन भी जरूरी
    उन्होंने आगे कहा कि गुप्त नवरात्रि में इन वस्तुओं का सेवन करना पूर्ण रूप से वर्जित होता है. साथ ही वाद-विवाद, मनोरंजन, लड़ाई-झगड़ा करने से दोष लगता है. वहीं इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करने पर भी विपरीत फल मिलता है और जीवन में अनेकों समस्याएं और बाधाएं आती रहती हैं.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.