Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट  जारी की…
    छत्तीसगढ़

    नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट  जारी की…

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट  जारी की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव हेतु आज आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर स्थित पंचशील नगर में पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव वदूद आलम के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर नगर निगम, दुर्ग नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम,कोरबा नगर निगम तथा जांजगीर चांपा, सक्ति हेतु प्रथम सूची में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर दी है और बहुत जल्द ही दूसरी सूची की घोषणा भी कर दी जाएगी।
     प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने प्रेसवार्ता में बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली लिस्ट आज जारी की जा रही है, राजधानी रायपुर के 70 वार्डो में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और 1 या 2 दिन के भीतर ही दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है , भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा यह है कि एक मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इसी से आप समझ सकते है कि वहां के निगम के अधिकारी और पार्षद की क्या भूमिका है।  आज आजादी के 75 साल बाद भी जनता स्वच्छ पानी पीने के लिए तरस रही है, इन सभी मुद्दों को लेकर जो गुड गवर्नेंस हमारी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में चल रही है इसपे जनता भरोसा जता रही है। इनका यह भी कहना है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही जनता के पैसों को लूट रही है। एक घर बनाने के लिए भी कितने अनुमति लेने पड़ते हैं पैसे देने पड़ते हैं और कितने चक्कर काटने पड़ते है।
    रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने कहा कि  हम दिल्ली में डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं, लोगों को चक्कर काटने नही पड़ रहे है। कुछ कॉमन मुद्दे तो सभी वार्डो में है लेकिन कुछ स्पेसिफिक मुद्दे भी हैं। कॉमन मुद्दों में लोगों की सड़क, नाली, बिजली, पानी और जो निगम के स्कूल चलते हैं उन स्कूलों को दुरुस्त करना, निगम के स्वास्थ विभाग को दुरूस्त करना, वहां जो घर पहुंच सेवा उपलब्ध होनी चाहिए वेंडर को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए इन सारे मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। जितने भी प्रत्याशियों का चयन किया गया है वह जनता की मांग से चुने गए बताया गया। यह भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में स्वास्थ, शिक्षा, साफ सफाई और पानी तथा वार्डो को स्वच्छ रखने की प्राथमिकता को लेकर कार्य करेगी। इस सूची को आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सबकी मौजूदगी में जारी किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान,रायपुर लोकसभा महासचिव प्रद्युम्न शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ,कर्मचारी नेता विजय झा, लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर, प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष कुशवाहा,युवा विंग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन,प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, भारत देवांगन, मनीष सारथी, थानेश्वर बिसेन, चित्रकांत अग्रवाल, नागेश्वरी ठाकुर आदि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026

    ‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….

    July 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.