Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»मिल्कीपुर से योगी ने दिया नया नारा, …ना जातिवाद, ना परिवारवाद, इस बार सिर्फ मोहर लगेगी राष्ट्रवाद
    राजनीती

    मिल्कीपुर से योगी ने दिया नया नारा, …ना जातिवाद, ना परिवारवाद, इस बार सिर्फ मोहर लगेगी राष्ट्रवाद

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिल्कीपुर से योगी ने दिया नया नारा, …ना जातिवाद, ना परिवारवाद, इस बार सिर्फ मोहर लगेगी राष्ट्रवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या। अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं। बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। शुक्रवार को बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी और उनके प्रत्याशी पर निशाना साधकर एक नया नारा दिया…ना जातिवाद, ना परिवारवाद, इस बार सिर्फ मोहर लगेगी राष्ट्रवाद। 
    वहीं, दूसरी ओर नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान के मुद्दे पर भी सीएम योगी ने सपा को जमकर घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के समय जितना बड़ा माफिया होता था, उस उतना बड़ा ओहदा मिल जाता था। यही सपा सरकार की पहचान थी। सीएम की इस रैली के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तक उत्साहित हैं। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत का दावा किया है। 
    बता दें कि सीएम योगी ने रैली से मिल्कीपुर में जातिगत समीकरण को जहां साधने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर पार्टी के स्थानीय नेताओं के विरोध को भी खत्म किया। मंच पर जहां एक तरफ मिल्कीपुर से पूर्व विधायक और इस बार टिकट के प्रबल दावेदार बाबा गोरखनाथ नजर आए। वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण वोट बैंक का चेहरा कहे जाने वाले पूर्व विधायक खब्बू तिवारी भी दिखाई दिए। ब्राह्मणों की नाराजगी पर बीजेपी के पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। बीजेपी सिर्फ विकास की राजनीति करती है। योगी जी की रैली के बाद मिल्कीपुर बीजेपी की जीत निश्चित है। 
    सीएम योगी ने कहा कि एक ओर महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं वहीं, दूसरी आई सपाई महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये वहीं सपा है जिसने अपनी सरकार में सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं।  बीजेपी में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।  
    इस बीच यूपी सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि शुकवार की यह रैली मिल्कीपुर की जीत को सुनिश्चित करती है। आज की उमड़ी इस जनसभा ने तय कर दिया इस कैसे इस बार जीत का बड़ा मार्जिन होने जा रहा है। जनता 2024 में जो भूल कर चुकी है वह दोहराने वाली नहीं है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र….

    May 8, 2026

    अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री केदार कश्यप…..

    May 8, 2026

    उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय के गुणात्मक विकास और समस्याओं पर हुई चर्चा…..

    May 8, 2026

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.