Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»अरविंद केजरीवाल: दिल्ली में छात्रों को महिलाओं की तरह फ्री बस सफर, किराएदारों को मिलेगा फ्री बिजली और पानी का लाभ
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल: दिल्ली में छात्रों को महिलाओं की तरह फ्री बस सफर, किराएदारों को मिलेगा फ्री बिजली और पानी का लाभ

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल: दिल्ली में छात्रों को महिलाओं की तरह फ्री बस सफर, किराएदारों को मिलेगा फ्री बिजली और पानी का लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नजफगढ़, उत्तम नगर और द्वारका विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। तीनों जनसभाओं में लोगों की काफी भीड़ रही। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली के लोगों के लिए अगले 5 साल के लिए भी बहुत सारी प्लानिंग कर रखी है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को महिलाओं की तरह ही बसों में फ्री सफर देंगे। युवाओं को रोजगार और नौकरी का इंतजाम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। दिल्ली मेट्रो के किराए में भी 50 फीसदी की रियायत देंगे। दिल्ली में सबका बिजली, पानी फ्री है, लेकिन इसका लाभ किराएदारों को नहीं मिलता है। हम ऐसी योजना लाएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली, पानी का लाभ मिलने लगेगा। महिलाओं की तरह छात्रों को भी फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

    24 घंटे बिजली का किया दावा
    अरविंद केजरीवाल कहा कि दस साल पहले दिल्ली में छह-छह घंटे के पावर कट लगते थे। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। BJP की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। गुजरात में इनकी 30 साल से सरकार है, वहां भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है। पूरे देश में केवल दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। इसलिए 5 फरवरी को अगर गलत बटन दब गया तो घर की बत्ती गुल हो जाएगी। फ्री बिजली और 24 घंटे बिजली, यह जादू केवल केजरीवाल को करना आता है। मुझे हनुमान जी का वरदान मिला हुआ है।

    सुरक्षा के लिए गार्ड रखने का किया वादा
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि RWA को अपनी सुरक्षा की चिंता होती है। हमारी सरकार RWA को सिक्युरिटी गार्ड रखने के लिए पैसा देगी। दिल्ली में कई साल से नए राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। चुनाव बाद नए राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। लोगों के हजारों रुपए के गलत बिल आ रहे हैं। जिनके पानी के बिल गलत आ रहे हैंं, उन्हें बिल जमा करने की जरूरत नहीं है। सरकार बनने के बाद हम सारे बिल माफ कर देंगे। दिल्ली में कई जगह सीवर की समस्या आ रही है। हम सारी पुरानी सीवर की लाइनें बदलवाकर गंदे सीवर से आपको मुक्ति दिलाएंगे।

    स्कूलों की खस्ता हालत पर उठाया सवाल
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन यूपी, हरियाणा, गुजरात में समेत सभी जगह स्कूल खटारा हुए पड़े हैं। अब अगले 5 साल में उनके लिए अच्छे रोजगार का भी इंतजाम करूंगा। हमारी सरकार बनने के बाद हर वार्ड में चार मोहल्ला क्लीनिक बनवाएंगे। तीन वार्डों में 12 मोहल्ला क्लीनिक बनवाएंगे। हर महीने 5 हजार रुपए बिजली के बचा दिए, प्राइवेट स्कूल में एक बच्चे के कम से कम 5 हजार रुपए लगते हैं और दो बच्चे हैं तो 10 हजार रुपए लगेंगे। इलाज के 5 हजार रुपए और दो-ढाई हजार रुपए बस का किराया सब बचा दिया। इस तरह हर महीने एक घर का 22 हजार रुपए का फायदा हो रहा है। अगर ये सारी सुविधाएं बंद हो गई तो 22-23 हजार रुपए कहां से लाएंगे। लुट जाएंगे, दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा।

    केजरीवाल ने 1800 घाटों का किया जिक्र
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाएं मर्दों से अधिक समझदार होती हैं। महिलाओं को घर संभालना है। बच्चे पालने हैं। महिलाओं को भरोसा है कि केजरीवाल ही काम आएगा। महिलाओं से अपील है कि वे अपने घर के पुरुषों को भी समझाएं कि BJP के चक्कर में न आएं। उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली में आकर बसे लोगों ने दिल्ली को बनाया है। आज दिल्ली में विकास पूर्वांचल के लोगों की भागीदारी की वजह से हो रहा है। पहले पूरी दिल्ली में 50 जगह ही छठ के घाट बनते थे। आज दिल्ली में 1800 जगहों पर छठ घाट बनवाया है।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026

    कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल…..

    May 21, 2026

    सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित- मंत्री श्री टंक राम वर्मा….

    May 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न….

    May 21, 2026

    ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तेंदू, सतालू, चार और लीची का लिया स्वाद, पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्दे…..

    May 21, 2026

    सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदमः ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजनांदगांव से वाहनों को किया रवाना….

    May 21, 2026

    ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, 4.36 करोड़ रूपए लागत के सड़क पुल-पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन’….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.