Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»टीम इंडिया को लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज
    खेल

    टीम इंडिया को लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड के खिलाफ आज खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारत को अच्छी खबर नहीं मिली है। उसके तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं। अभिषेक टी20 में भारत का अहम हिस्सा हैं और अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं जो उन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले मैच में भी दिखाई थी।

    भारत ने पहला मैच आसानी से अपने नाम किया था और इसमें अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी का अहम रोल रहा था। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। अब चेन्नई में उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दोगुना करने की होगी।

    अभिषेक कल टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे और इसी दौरान उनको चोट लग गई। कैच प्रैक्टिस करते हुए बाएं हाथ का ये बल्लेबाज अपना टखना चोटिल कर बैठा। फिजियो ने कुछ देर उन्हें देखा और फिर ड्रेसिंग रूम में ले गए। अभिषेक लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जा रहे थे। इसके बाद उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी भी नहीं की।

    अभिषेक ने पहले मैच में तूफानी पारी खेली थी और 34 गेंदों पर 79 रन बनाए थे। उन्होंने पांच चौके और आठ छक्के मारे थे। अभिषेक की इस तूफानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को परास्त कर दिया था। दूसरे मैच में भी अभिषेक से इसी प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनका खेलना पक्का नहीं है। उनकी चोट पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

    कौन लेगा स्थान?
    टीम इंडिया के लिए चिंता की बात ये है कि अगर अभिषेक चोटिल होते हैं तो फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? हालांकि, टीम के पास तिलक वर्मा हैं जो ओपनिंग कर सकते हैं और अभिषेक की जगह ध्रुव जुरैल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.