Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट में पहली बार स्पिनर ने ली हैट्रिक
    खेल

    पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट में पहली बार स्पिनर ने ली हैट्रिक

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट में पहली बार स्पिनर ने ली हैट्रिक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Noman Ali: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट में हैट्रिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर बन गए हैं। 12वें ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को आउट करके यह कारनामा किया। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 48वीं हैट्रिक है। नोमान से पहले टेस्ट में सिर्फ तीन ही बाएं हाथ के स्पिनर के नाम हैट्रिक दर्ज था।

    पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट में ओमान अली से पहले चार तेज गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। वसीम अकरम ने दो बार टेस्ट में हैट्रिक लिया है। 1999 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिन के अंदर दो बार हैट्रिक ले लिया था। 2000 में ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हैट्रिक लिया था। उन्होंने भी श्रीलंका के खिलाफ ही यह कारनामा किया। 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद समी को हैट्रिक मिला था। नसीम शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ 2020 में लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लिए थे।

    पाकिस्तान घरेलू टेस्ट के लिए स्पिन ट्रैक बनवा रहा है। 12वें ओवर की पहली गेंद पर नोमान ने जस्टिन ग्रेव्स को आउट किया। स्लिप में बाबर आजम ने उनका कैच लिया। इसके बाद टेविन इमलाच नोमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। केविन सिंक्लेयर को आउट कर नोमान अली ने हैट्रिक पूरी की। 38 साल और 110 दिन की उम्र में अली श्रीलंका के रंगना हेराथ के बाद टेस्ट हैट्रिक लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के स्पिनर हेराथ ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 साल और 138 दिन की उम्र में हैट्रिक ली थी।

    पाकिस्तान के लिए टेस्ट में हैट्रिक

    • वसीम अकरम vs श्रीलंका (1999).
    • वसीम अकरम vs श्रीलंका (1999).
    • अब्दुल रज्जाक vs श्रीलंका (2000).
    • मोहम्मद सामी vs श्रीलंका (2002).
    • नसीम शाह vs बांग्लादेश (2020).
    • नोमान अली vs वेस्टइंडीज (2025). 
    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद…..

    May 8, 2026

    ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’, ’महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश’…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण…..

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.