Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आज नेहरू स्टेडियम में परेड में शामिल हुए सीएम यादव, कहा- हम समुचित विकास के लिए प्रयासरत
    मध्यप्रदेश

    आज नेहरू स्टेडियम में परेड में शामिल हुए सीएम यादव, कहा- हम समुचित विकास के लिए प्रयासरत

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज नेहरू स्टेडियम में परेड में शामिल हुए सीएम यादव, कहा- हम समुचित विकास के लिए प्रयासरत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के समुचित विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर दिया है। रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए गए। 30 मेडिकल कॉलेज संचालित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले प्रदेश में सिर्फ पांच मेडिकल कॉलेज थे। आने वाले तीन साल में 24 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। मध्य प्रदेश में एयर एंबुलेंस शुरू हुई। 

    विकास के हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कृषि हो, ग्रामीण विकास हो या रोजगार, हम समान विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन में 17 हजार गांवों में नल कनेक्शन किए गए हैं। नदी जोड़ो अभियान में भी हमने उल्लेखनीय काम किया है। हम प्रदेश के शहरों के विकास के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इंदौर, उज्जैन, देवास जैसे शहरों की सीमाओं को जोड़कर महानगरों की तर्ज पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं, इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। तीन साल बाद होने वाले सिंहस्थ कुंभ को वैश्विक आयोजन बनाया जाएगा। हाल ही में हमने धार्मिक नगरी महेश्वर में कैबिनेट की बैठक की थी। स्टेडियम में परेड के बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाईं। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रदेश के विकास से जुड़ी झांकियां भी निकाली गईं।

    News Desk

    Related Posts

    ’स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि- डॉ. रमन सिंह’….

    May 21, 2026

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी……

    May 21, 2026

    सौम्य मुख्यमंत्री साय का सख्त रूख , कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित, मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले में पेयजल की समस्या और स्कूल परीक्षा परिणाम को लेकर जतायी नाराजगी….

    May 21, 2026

    आकाशीय बिजली के हादसे के बाद टूटी उम्मीद, समाधान शिविर ने फिर जगाया जीवन का विश्वास, राजस्व मंत्री वर्मा के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल….

    May 21, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात….

    May 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि- डॉ. रमन सिंह’….

    May 21, 2026

    सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी……

    May 21, 2026

    सौम्य मुख्यमंत्री साय का सख्त रूख , कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित, मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले में पेयजल की समस्या और स्कूल परीक्षा परिणाम को लेकर जतायी नाराजगी….

    May 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.