Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीएमओ करेगा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की निगरानी, 19 गांवों से ली जाएगी जमीन
    मध्यप्रदेश

    पीएमओ करेगा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की निगरानी, 19 गांवों से ली जाएगी जमीन

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएमओ करेगा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की निगरानी, 19 गांवों से ली जाएगी जमीन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: मप्र-महाराष्ट्र के बीच मुख्य रेल लाइन इंदौर-मनमाड़ परियोजना की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है। इंदौर जिले में परियोजना के तहत बिछाई जाने वाली लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिग्रहण के बाद काम शुरू हो सकता है। परियोजना तेजी से आगे बढ़ेगी, क्योंकि पीएमओ से मॉनिटरिंग होगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि दोनों राज्यों के 13 जिलों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। महू के गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए अधिकारी नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकेगी। इंदौर से मुंबई तक 309 किमी लंबी इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन को सितंबर में 18036 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली थी। इस योजना की सीधे पीएमओ से मॉनिटरिंग होगी। यह लाइन इंदौर को मुंबई-साउथ से तो जोड़ेगी ही, साथ ही यात्री के साथ-साथ औद्योगिक कनेक्टिविटी भी देगी।

    मप्र को होगा फायदा

    रेल लाइन का सबसे ज्यादा फायदा मप्र को होगा। 309 किमी में से 170.56 किमी मप्र की है। इसमें प्रदेश की 905 हेक्टेयर जमीन निजी है। प्रदेश में बनने वाले 18 स्टेशनों में से एक महू, कैलोद, कामदपुर, झाड़ी बड़ौदा, सराय तालाब, नीमगढ़, चिक्तियाबाद, ग्यासपुरखेड़ी, कोठड़ा, जरवाह, अजंडी, बघारी, कुसमारी, जुलवानिया, साली कलां, वनिहार, बावड़ और मालवा स्टेशन शामिल हैं।

    बजट में पैसा मिला था, अब और मिलेगा

    इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना की कवायद सालों से चल रही है। 2022 में इसके लिए अनुमति नहीं मिली। 2023 में 2 करोड़ रुपए की टोकन राशि मिली। मप्र के हिस्से में डीपीआर-सर्वे का काम हुआ। 2024 के बजट में काम जारी रखने के लिए एक हजार रुपए की टोकन राशि दी गई। अब 18 हजार 36 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। यह राशि आने वाले बजट में मिलेगी।

    महू के इन गांवों की जमीन का अधिग्रहण

    खीरी (इस्तमुरार), चेनपुरा, कामदपुर, खुदालपुरा, कुराड़ाखेड़ी, अहिल्यापुर, नांदेड़, जामली, केलोद, बेरछा, खेड़ी, गवली पलास्या, आशापुरी, मालेंडी, कोदरिया, बोरखेड़ी, चोरड़िया, न्यू गुराड़िया, महू कैंट (डॉ. अंबेडकर नगर)।

    यह भी जानें

    • 5 पहले मुंबई पहुंचेंगे
    • 18 स्टेशन बनेंगे
    • मप्र की 905 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी
    • रेलवे ट्रैक- 170 किमी
    • स्टेशन- 18 (एक पुराना)
    • जिले- बड़वानी, खरगोन, धार और इंदौर
    • जरूरत वाली जमीन- 905 हेक्टेयर
    • सुरंग की लंबाई- 17.7 किमी
    • पुल- 4 (नर्मदा, देव, गोई और चंबल)
    • रेलवे ओवर ब्रिज- 35
    • रेलवे अंडर ब्रिज- 62
    • रेलवे गोदाम- 4 (इंदौर में कैलोद और धार में ग्यासपुर खेड़ी)
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 20, 2026

    कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी….

    May 20, 2026

    कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ….

    May 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    May 20, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…..

    May 20, 2026

    ’एम सी बी जिले को मिली सुरक्षा की नई ताकत’, ’स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी’…..

    May 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी….

    May 20, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 20, 2026

    कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ….

    May 20, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    May 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.