Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»बसंत पंचमी पर पंजाब, बंगाल और गुजरात की मशहूर डिशेज़ को आसान तरीके से बनाएं
    धर्म

    बसंत पंचमी पर पंजाब, बंगाल और गुजरात की मशहूर डिशेज़ को आसान तरीके से बनाएं

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बसंत पंचमी पर पंजाब, बंगाल और गुजरात की मशहूर डिशेज़ को आसान तरीके से बनाएं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जा रही है. यह पर्व विशेष रूप से वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करता है, जो ठंड के बाद हल्की गर्मी और फूलों से सजने वाली प्रकृति का प्रतीक है. बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है, जो ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धिमत्ता की देवी मानी जाती हैं.
    बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. साथ ही पीले रंग के पकवान इस दिन बनाए जाने का बहुत महत्व है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस पर्व पर अलग-अलग तरह के पीले पकवान बनाए जाते हैं.

    गुजरात का मूंग ढोकला
    बसंत पंचमी के दिन गुजरात में गुजराती खांडवी, कद्दू का हलवा और मूंग ढोकला जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. इसे घर पर बनाने भी काफी आसान हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो मूंग दाल को धोकर रखना है. इसके बाद इसे ग्राइंडर में पीस लें. इसके बाद इसमें अदरक और मिर्च का बना पेस्ट मिलाएं. फिर इसमें हल्दी, नमक और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस बैटर को 10 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद इस बैटर में फ्रूट साल्ट डालकर मिलाएं और 10 मिनट के लिए स्टीम करें. इसे ठंडा होने के बाद ढोकले के आकार में काट लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. उसमें सरसों के बीज, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च और चीनी डालकर तड़का लगाएं. इसे ढोकले के ऊपर डालकर सर्व करें.

    बंगाली पायेश
    बंगाली पायेश यानी की चावल की खीर इसे बनाने भी बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले तो पतीले में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें. अब चावल को अच्छे से धोकर कुछ देर भिगोकर रख दें. जब दूध थोड़ा कम होने लगे, तब उसमें चावल डालकर अच्छे से पकाएं. चावल पकने के बाद गुड़ डालकर मिक्स करें. साथ ही आप इसमें इलायची पाउडर और केस भी मिक्स कर सकते हैं. अब खीर गाढ़ी होने तक उसे पकाएं. इसके बाद इसमें सूखे मेवे डालें और सर्व करें.

    पंजाब में मीठा चावल
    पंजाब में बसंत पंचमी पर मीठे चावल बहुत बनाए जाते हैं. एक बर्तन में 2 कप पानी और 1/2 कप दूध डालकर उबालें. पानी उबालने के बाद, इसमें चावल डालकर ढक कर धीमी आंच पर पका लें. चावल पकने में लगभग 10-15 मिनट लग सकते हैं. ध्यान रखें कि चावल अच्छे से पक जाएं लेकिन ज्यादा गिले न हो. एक पैन में घी गर्म करें. उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर थोड़ी देर तक भूने, जब तक वे सुनहरे न हो जाएं. अब इस तड़के में चीनी, इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें. फिर इस मिश्रण को पकाए हुए चावलों में डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला कर कुछ मिनटों तक और पकने दें. जब चावल अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो इन्हें गरमा-गरम परोसें. इसे नारियल या मेवों के साथ सजाकर भी सर्व कर सकते हैं.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.