Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»राम के नाम पर दूसरों को डराओ नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या बोले बाबा रामदेव…
    देश

    राम के नाम पर दूसरों को डराओ नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या बोले बाबा रामदेव…

    By January 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम के नाम पर दूसरों को डराओ नहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या बोले बाबा रामदेव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों को डराने की जरूरत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि 1947 में देश को राजनीतिक आजादी मिली थी, लेकिन अब रामलला की प्राण प्रतष्ठिा से देश को सांस्कृतिक स्वतंत्रता मिलने जा रही है।

    रामदेव ने प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त को लेकर कहा कि मंदिर निर्माण स्वयं प्रभु की इच्छा से हो रहा है और प्राण प्रतिष्ठा जब श्रीराम की हो तो सभी मुहूर्त दिव्य हो जाते हैं।

    इससे जुड़े सवाल करने वाले लोग अज्ञानी हैं। उन्होंने कहा, ‘भगवान राम के नाम पर लोगों को मत डराओ कि मुहूर्त पवित्र नहीं है।

    भगवान राम तम्बू से मंदिर आ रहे हैं और गर्भगृह का निर्माण पूरा हो गया है। यह सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं है। यह राम राज्य की ओर देश की प्रगति है।’

    अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के प्राण प्रतष्ठिा समारोह में शामिल होने आए संतों ने पवित्र सरयू की राम की पैड़ी पर बातचीत की।

    इस दौरान, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन से लेकर देश के साधु-संतों के योगदान और राजनीति की भी चर्चा हुई।

    रामदेव ने इस सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘वर्ष 1947 में देश को राजनीतिक आजादी मिली थी, लेकिन अब श्री रामलला की प्राण प्रतष्ठिा के साथ ही देश को सांस्कृतिक स्वतंत्रता मिलने जा रही है।

    इसका सभी देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।’

    असंख्य रामभक्तों का बहाया है अपना रक्त: साध्वी ऋतंभरा
    इस अवसर पर, साध्वी ऋतंभरा ने मंदिर आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, लोग पूछते हैं कि इसका श्रेय किसे दिया जाए।

    उन्होंने बताया कि इसमें असंख्य रामभक्तों का रक्त बहा है। कई माताओं के पुत्र छिने हैं, कइयों का सिंदूर मिटा है। घरों के आंगन सूने हो गए तब जाकर ये दिन देखने को मिला है।

    इस बीच उन्होंने कई ओजस्वी कविताओं का पाठ भी किया। इस दौरान डॉ. परमात्मा नंद सरस्वती, ज्ञानानंद महाराज, निर्मला नंद नाथ, माधव प्रिय दास, आचार्य कृष्ण मणि दास, संतोष दास (सतुआ बाबा) व आलोक दास मौजूद रहे। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश…..

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.