Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती» चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, आज दिल्ली एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे
    राजनीती

     चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, आज दिल्ली एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी, आज दिल्ली एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी
    कांग्रेस और आप के बीच हो गया गठबंधन 

    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा के चुनावी दंगल में उतर गए। उन्होंने करतार नगर में जनसभा को संबोधित कर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे!
    आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने के आरोप पर पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा हुआ यहीं पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीते हैं, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। तब क्या इन सभी को जहरीला पानी पिलाएगा हरियाणा। 
    पीएम मोदी ने कहा, आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। भारत वहां देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। ऐसी ओछी बाते करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी। 
    इस दौरान लोगों को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का यह क्षेत्र यमुना किनारे बसा है। बाबा श्याम गिरी भी यहां विराजते हैं। जनसभा का ये दृश्य दिल्ली का मूड बता रहा है। ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है जो गरीबों के लिए घर बनाए। हर घर जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिला दे। बीजेपी की सरकार बनने पर संकल्प पत्र के सारे वादे समय सीमा में पूरे होने है। ये मोदी को गारंटी है। मोदी को गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। 14 साल दिल्ली पर कांग्रेस ने राज किया और दिल्लीवासियों ने 11 साल आप दा सरकार को दिए फिर भी समस्या वहीं की वहीं बनी हुई है।
    लोग पीने के पानी के लिए लोग आज भी तरस रहे हैं। इन हालातों से दिल्ली को बाहर निकलना है। आपका एक वोट इन मुसिबतों से मुक्ति दिला सकता है। पिछले पेंडिंग काम निपटाना है, आगे 20-25 साल की तैयारी करनी है। पीएम मोदी को सेवा करने का मौका दीजिए। दिल्ली में मुझे आपने सेवा करने का मौका नहीं दिया। मुझे मौका दीजिए। जैसे परिवार का मुखिया अपने परिवार का ख्याल रखता है, मैं वैसे ही आपका ख्याल रखूंगा। आपके सपने मेरे सपने हैं उन्हें मिलकर पूरा किया जाएगा। 
    इन्होंने यमुना की सफाई के नाम पर वोट मांगे, इनकी बेशर्मी देखिए, अब कह रहे हैं कि यमुना साफ करने से वोट थोड़ी मिलने वाले है। अपने राजनीतिक स्वार्थ में आपदा वालों ने एक घोर पाप किया है। कोई भी दिल्लीवासी इन्हें माफ नहीं करेगा। दिल्ली नहीं भूल सकती कि एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर गंभीर आरोप लगा दिए। क्या हरियाणा के लोग पानी में जहर मिला सकते हैं?
    पीएम मोदी ने कहा कि आपदा वालों को दिल्ली की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इसी आपदा पार्टी ने सेना पर सवाल उठाए थे। इसतरह के लोगों को सजा देने का मौका पांच फरवरी को है। आप सभी को इनकी (आप-दा वालों की) एक और चाल से सावधान रहना है।
    आप-दा को हार का एहसास हो गया है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए आप-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे गठबंधन कर लिया है। आप-दा कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तब कांग्रेस का विधायक जीत जाए, ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए, अगर ऐसा हुआ तब दिल्ली पर डबल आपदा आ जाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.