Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनीं DSP, सरकार ने दिया 3 करोड़ का इनाम
    खेल

    भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनीं DSP, सरकार ने दिया 3 करोड़ का इनाम

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनीं DSP, सरकार ने दिया 3 करोड़ का इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Deepti Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पूरी दुनिया में अपने शानदार खेल के कारण मशहूर हैं। खिलाड़ियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत सरकार द्वारा कई बार इनाम दिया जाता है। कई खिलाड़ियों को नौकरी या अच्छे सरकारी पद दिए जाते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को DSP बनाया गया था। अब भारतीय महिला टीम की एक खिलाड़ी वर्दी में नजर आईं हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। दीप्ति शर्मा को DSP का पद दिया गया है। उन्हें DSP पद के साथ-साथ सरकार की ओर से एक बड़ी धनराशि भी दी गई है।

    DSP नियुक्त के साथ 3 करोड़ का इनाम
    उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल जनवरी में दीप्ति शर्मा को DSP नियुक्त करने का निर्णय लिया था, साथ ही उन्हें 3 करोड़ रुपए का इनाम भी दिया गया था। दीप्ति आगरा की रहने वाली हैं और बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका रुझान था। वह अक्सर अपने भाई के साथ क्रिकेट खेला करती थीं, और इसी शौक उन्हें धीरे-धीरे भारतीय टीम तक पहुंचा दिया। सिर्फ 12 साल की उम्र में उनका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ था, और 2014 में उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। तब से वह भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में नियमित खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति शर्मा अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक अहम सदस्य बन चुकी हैं और अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से कई मैचों में टीम को जीत दिला चुकी हैं।

    101 वनडे मैचों में 2154 रन और 130 विकेट
    दीप्ति शर्मा के इंटरनेशनल करियर पर एक नजर डालें तो, उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 319 रन और 20 विकेट झटके हैं। वहीं 101 वनडे मैचों में उन्होंने 2154 रन बनाए हैं और 130 विकेट झटके हैं। T20 इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा ने 124 मैचों में 1086 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम कुल 138 विकेट दर्ज हैं। उनके आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वह किस लेवल की खिलाड़ी हैं।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे…..

    May 2, 2026

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.