Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बड़ी कार्रवाई: शहर के दो बड़े बार में राज्य उडऩ दस्ता टीम का छापा, भारी मात्रा में बिना होलोग्राम शराब बोतलें बरामद, बाहरी राज्यों की अवैध मदिरा भी जब्त
    छत्तीसगढ़

    बड़ी कार्रवाई: शहर के दो बड़े बार में राज्य उडऩ दस्ता टीम का छापा, भारी मात्रा में बिना होलोग्राम शराब बोतलें बरामद, बाहरी राज्यों की अवैध मदिरा भी जब्त

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। जब लोग निगम चुनाव की नामांकन कार्रवाई में मशगूल थे। ठीक उसी समय यानी बुधवार की दोपहर से शाम तक राज्य उडनदस्ता की टीम बिलासपुर में दो बड़े बार के ठिकानों में छापामार कार्रवाई में व्यस्त थी। इस दौरान राज्य उडनदस्ता टीम ने दोनो बार से भारी मात्रा में बिना होलोग्राम की शराब बोतल बरामद किया है। साथ ही भारी मात्रा में गैर राज्य की मदिरा को भी जब्त किया है। अन्दरखाने से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बार में बिना होलोग्राम की बोतलों में शराब मिलावट कर बेचा जा रहा था। बताते चलें कि होलोग्राम विवाद को ही लेकर अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी,अनवर ढेबर  इस समय जेल की सजा काट रहे है। संभावना जाहिर की जा रही है कि बड़ी कार्रवाई के बाद सेलर और विनित बार का लायसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।बुधवार को जब पूरा शहर चुनावी गणित में उलझा था। ठीक दोपहर से लेकर शाम तक राज्य उडऩदस्ता टीम ने शहर के दो मशहूर बार में रेड कार्रवाई कर होलोग्राम खेल का बहुत बड़ा स्कैम का पर्दाफाश किया है। राज्यस्तरीय उडऩदस्ता टीम ने आचार संहिता के बीच आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े के आदेश पर रायपुर के बाद बिलासपुर में रेड कार्रवाई का आदेश दिया। राजकीय उड़दस्ता टीम ने 29 जनवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे शिव टाकीज चौक स्थित आनन्द हॉटल के विनीत बार में धावा बोला।

    विनीत बार में भारी मात्रा में बड़ी कार्रवाई
    उडनदस्ता टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह की अगुवाई में आनन्द हॉटल स्थित विनित बार में कार्रवाई के दौरान भारी अनियमितता का प्रकरण दर्ज किया। टीम ने दुकान के सुरक्षा होलोग्राम और बार के लिए जारी होलोग्राम मदिरा बोतलों में चस्पा होना नहीं पाया। मतलब बार संचालक दूसरे ब्रांड की बोतल में ग्राहक को अन्य ब्रांड की शराब परोस रहे थे। टीम ने इस दौरान ऐसी मदिरा भी बरामद किया है कि जिसमे बार होलोग्राम चस्पा नहीं था। यानी बार में मिलावटी शराब की बिक्री की जा रही थी। दोनो ही प्रकरण में टीम ने अपराध दर्ज किया है। अन्दरखाने से मिली जानकारी के अनुसार आनन्द हॉटल स्थित विनीत बार में राज्य उडऩदस्ता टीम ने 15 बोतल मदिरा  बिना होलोग्राम का जब्त किया है। इसमें2 बोतल आफ्टर डार्क,1 बोतल वेट 69,2 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट,1 बोतल एंटीकुटी बलू,1 बोतल रॉयल स्टेज बैरल,1 बोतल रेड लेबल,1 बोतल ओक स्मिथ,1 बोतल ब्लैक डॉग सेनेटरी,1 बोतल टेकरी जिन,1 बोतल ओक स्मिथ गोल्ड,1 बोतल ड्डष् प्रीमियम,1 बोतल एफ सल्फर वोदका,1 बोतल जैक डेनियल शामिल है। इसके अलावा विनीत बार से विभिन्न ब्रांड लेबलों की लगभग 3 पेटियां साबूत शीशियां के साथ बार काउंटर से जब्त किया है। इन शीशियों पर बार होलोग्राम नहीं लगे पाए गये है। जब्त 15 बोतलो में13 नग बडवाईजर केन बीयर,2 नग ओल्ड मॉन्क लीजेंड शामिल हैं।

    सेलर बार में भयंकर गंभीर अनियमितता
    विनीत बार के बाद राज्य उडऩदस्ता टीम ने जगमल चौक में हॉटल इंटचरसिटी स्थित सेलर बार में शाम 6 बजे धावा बोला। हॉटल इंटरसिटी में टीम ने गंभीर प्रकार की अनिमितताओं का सामना करना पड़ा है। टीम ने इस दौरान *32 अधिक बोतल शराब बिना होलोग्राम की जब्त किया है। बरामद 32 बोतलों में 3 बोतल अमेरिकन प्राइड, 3 बोतल जैकब्स क्रीक,2 सुला रेड वाइन,5 बोतल बकार्डी प्लेन,5 बोतल सिमरन ऑफ वोदका,1 बोतल पासपोर्ट, 1बोतल सिमरन ऑफ ऑरेंज वोदका, 4 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज,3 बोतल मैजिक मूवमेंट प्लेन,2 बोतल सिम्बा बीयर,1 बोतल बडवाइजर प्रीमियम बीयर,1 बोतल मैजिक मूवमेंट ऑरेंज और एक बोतल हेवर्ड 5000 का शामिल है। अन्दर खाने से मिली जानकारी के अनुसार सेलर बार संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

    फिर शुरू हुआ होलोग्राम का खेल
    उडऩदस्ता टीम ने दोनों बार से बिना होलोग्राम की खाली और शराब से भरी बोतल बरामद किया है। दोनो ही जगह भारी मात्रा में भरी और खाली शराब बोतल जब्त किया है। जानकारी देते चलें कि आबकारी विभाग में शराब की गिनती,ब्राण्ड और गुणवत्ता का सारा मामला होलोग्राम से जुड़ा है। बिना होलोग्राम की शराब बेचने का सीधा मतलब है कि शराब में मिलावट का खेल किया जा रहा है। मांगी गयी ब्राण्ड की जगह बोतल दिखाकर ग्राहक को दूसरे ब्राण्ड या मिलावटी शराब दिया जा रहा है।
    मालूम हो कि होलोग्राम के खेल में इस समय आईएएस अनिल टूटेजा, एपी त्रिपाठी, एजाज ठेबर इस समय जेल में है। बताते चलें कि तीन दिन पहले ही रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े के निर्देश पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सेलर और विनीत बार से अपराध में कमतर गंभीरता पाए जाने के बाद बार का लायसेंस निलंबित किया गया। बताया जा रहा है कि विनीत और सेलर में राज्य टीम ने गंभीर अपराध पाया है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनो का लायसेंस निरस्त हो सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.