Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीआरपीएफ जवान ने पत्नि की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या
    मध्यप्रदेश

    सीआरपीएफ जवान ने पत्नि की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीआरपीएफ जवान ने पत्नि की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में परिवार सहित रहने वाले सीआरपीएफ जवान द्वारा पत्नि की सरकारी इंसास राइफल गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी किये की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया है कि बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे सीआरपीएफ जवान दो से ज्यादा गोलियां मारने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल-100 में खुद फोन कर पत्नि की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पत्नि के पास ही जवान का शव भी खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। 
    मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से भिंड के मिहोना के रहने वाले 35 वर्षीय रविकांत वर्मा करीब 14 साल पहले साल 2010 बैच में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। परिवार में पांच भाई-बहनों में रविकांत सबसे छोटा था। उसका एक भाई सीआरपीएफ से रिटायर्ड है। उसका मंझला भाई भी सीआरपीएफ रामपुर यूपी में ही पदस्थ है। रविकांत की शादी ग्वालियर के मुरार की रहने वाली रेनू वर्मा (32) से 8 साल पहले हुई थी, रेनू के पिता बीएसफ में एसआई थे, फिलहाल खेती-किसानी करते हैं। जानकारी के मुताबिक रविकांत और रेनू के ढाई साल और 6 साल के दो बच्चे है। रविकांत अपने परिवार के साथ सीआरपीएफ कैंप के सामने कैपिटल ग्रीन कॉलोनी बंगरसिया में किराये से रहता था। थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने बताया कि रविकांत ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात रविकांत ड्यूटी से घर रायफल लेकर पहुंचा। उसके दो कमरे के मकान के एक कमरे में दोनों बच्चे थे, जबकि दूसरे कमरे में पत्नी थी। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से जमकर कहासुनी होने पर उसने पत्नी पर फायर कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद कुछ देर तक वह बैठा रहा। इसके बाद उसने डायल-100 पर कॉल कर सूचना दी की मैंने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने एक कॉल सीआरपीएफ कंट्रोल रूम में भी किया था। खबर मिलते ही सीआरपीएफ और मिसरोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर में पत्नि रेणु वर्मा के पास ही पति रविकांत की लाश भी पड़ी नजर आई। जॉच टीम ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन के बाद दोनों के शवो को पीएम के लिए एम्स भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जॉच में में पता चला है कि रात करीब एक बजे के आसपास रविकांत ड्यूटी से घर रायफल लेकर पहुंचा। इस दौरान दोनों बेटे एक कमरे में थे, जबकि दूसरे कमरे में पत्नी थी। पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने पत्नी पर फायर कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद कुछ देर वह बैठा रहा। इसके बाद डायल 100 पर कॉल कर कहा कि मैंने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने एक कॉल सीआरपीएफ कंट्रोल रूम में भी किया था। सीआरपीएफ और मिसरोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर में पत्नि रेणु वर्मा और रविकांत के शव खून से लथपथ पड़े मिले। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी सरकारी सर्विस इंसास राइफल और आठ कारतूस मिले हैं। जवान ने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शव पीएम के लिए एम्स भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के शव मकान के एक कमरे में थे, जबकि दोनों मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बैठे रो रहे थे। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तक दंपत्ति की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नि के बीच आए दिन झगड़े की आवाज आती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है, कि रेनू मायके पक्ष से फोन पर अधिक बातचीत करती रहती थी। पति रविकांत को लगता था, कि पत्नी ससुराल वालो के साथ ही अपने और बच्चो पर अधिक ध्यान न देते हुए मायके वालो को तवज्जो देती है, और अधिकतर समय उन्हीं से फोन पर बातचीत में बिताती है। पुलिस का अनुमान है की इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। जानलेवा हादसे के समय भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, इसके बाद जवान ने गुस्से में आकर सरकारी राइफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवो को पीएम के अतिंम संस्कार के लिये परिजन भिंड लेकर जाएगे। अधिकारियो का कहना है कि आगे की जॉच में दंपत्ति के परिजनो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके बाद ही सही कारणो का खुलासा हो सकेगा।

    News Desk

    Related Posts

    नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

    May 20, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026

    ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

    May 20, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.