Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत 73 देशों के 116 राजनयिक आज संगम में लगाएंगे डुबकी
    राजनीती

    महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत 73 देशों के 116 राजनयिक आज संगम में लगाएंगे डुबकी

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत 73 देशों के 116 राजनयिक आज संगम में लगाएंगे डुबकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक आज करेंगे संगम स्नान महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक आज करेंगे संगम स्नान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आझ शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में जाएंगे। इसके साथ ही 73 देशों के 116 राजनयिक भी संगम स्नान करेंगे।

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भारत समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों के करोड़ों की संख्या में भक्त संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शनिवार को महाकुंभ मेले में आएंगे। जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक महाकुंभ मेले में संगम स्नान करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मेले में आएंगे और एक धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। 

    ध्वज फहराएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे राजनयिक
    सरकार द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 73 देशों के 116 राजनयिक महाकुंभ मेले में आएंगे। इन राजनयिकों का अरैल में भव्य स्वागत किया जाएगा। सरकार के बयान के मुताबिक, ये राजनयिक अरैल में अपने अपने देशों का ध्वज फहराएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे। राजनयिक अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे। 

    सीएम योगी भी आएंगे प्रयागराज
    अधिकारियों ने महाकुंभ नगर में शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की है। दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शाम चार बजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सतुआ बाबा के शिविर में पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने वाले हैं।

    इन देशों के राजनयिक होंगे शामिल
    प्रयागराज में जारी महाकुंभ में आज अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा समेत कई देशों के राजनयिक शामिल होने वाले हैं। इससे पूर्व 2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजनयिकों को बुलाया गया था। 

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

    June 27, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.