Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायगढ़ कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य एवं जिला  स्तरीय  रेपीड रिस्पांस  टीम  गठित

    रायपुर

    शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में  30 जनवरी को बडी संख्या में पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच हेतु राज्य स्तर से पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कर जांच हेतु नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनंदनगर, भोपाल तथा वेस्टन रिजन डिसीस डायगनोस्टिक लेबोरेटरी भेजे गये। राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़, छ.ग. के प्रेषित कुक्कट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पैथोजनिक एवियंन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि दिनांक 31 जनवरी 2025 की गई।

    बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाला घातक संक्रामक रोग है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति से संग्रमण मामले नहीं देखे गये है हलांकि इसके लक्षण एवं संग्रमण जोखिमों को लेकर सभी लोगो को निरंतर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू पशुओं में संकामक और सांसर्गिक रोगो का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 अंतर्गत "अनुसूचित रोग" है, जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार की एवियंन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान रिवाईज 2021 अनुसार कार्यवाही की जानी होती है।

    रोग उभेद की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय रेपीड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र की कुक्कट पक्षी, अंडो, कुक्कट आहार एवं अन्य समाग्रीयों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र के 1 कि.मी. रेडीयस क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट अंडे कुक्कट आहार का विनिष्टीकरण किया जा रहा हैं जिसकी क्षतिपूर्ति प्रभावित पशुपालक / व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप मूआवजा प्रदाय किया जायेगा। प्रक्षेत्र के 1 से 10 कि.मी. क्षेत्र को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री एवं अंडे की दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने तथा सीरो सर्वलेंस का कार्य किये जाने निर्देशित किया गया। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन तथा सर्व सम्बधित विभागों को सूचना प्रदाय कर दिशानिर्देश अनुसार कार्यवाही का आग्रह किया गया है। समस्त संयुक्त/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें तथा प्रबंधक कुक्कट पालन प्रक्षेत्रों को समस्त बायोसेक्युट्री निर्देशो का पालन तथा सतर्कता बरते हुए प्रतिदीन राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को रिपोट प्रस्तुत किये जाने निर्देशित किया है।

    आम लोगो से अपील है कि शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू उद्भेद से घबराने की आवश्यकता नही है। संकमीत क्षेत्र में समस्त आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है, राज्य के किसी अन्य क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुक्कट पक्षीयों की मृत्य की सूचना नही है। पोल्ट्री उत्पाद पोषण से भरपूर रहते है एवं कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका होती है। अतः स्वछता एवं सावधानी से पकाये हुये पोल्ट्री उत्पाद का सेवन किया जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.