Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»मैं खुद पिछड़ा वर्ग से हूं; कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PM मोदी ने किया याद, कांग्रेस को लताड़ा…
    देश

    मैं खुद पिछड़ा वर्ग से हूं; कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PM मोदी ने किया याद, कांग्रेस को लताड़ा…

    By January 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय की राजनीति के पुरोधा रहे कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का फैसला लिया है।

    मंगलवार की शाम को यह ऐलान हुआ था और आज उनकी जन्मशती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से जननायक को याद किया है।

    उन्होंने कहा कि मैं खुद एक पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति हूं और उनके योगदान को समझ सकता हूं। कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक न्याय की राजनीति से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सुधार हुआ था।

    उन्होंने लिखा कि मुझे कर्पूरी ठाकुर से कभी मिलने का अवसर नहीं मिला, लेकिन कैलाशपति मिश्रा जी से उनके बारे में बहुत कुछ सुनने को मिला। उन्होंने कर्पूरी जी के साथ काम किया था।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लेख में कहा, ‘अति पिछड़ा नाई समाज से आने वाले कर्पूरी ठाकुर ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए उपलब्धियां हासिल की थीं।’

    पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘कर्पूरी ठाकुर जी की जिंदगी सादगी और सामाजिक न्याय पर आधारित थी। वह अपनी जिंदगी के आखिरी क्षणों तक बेहद सादगी से जीते रहे।

    हर किसी की उन तक पहुंच थी और मुख्यमंत्री जैसा पद हासिल करने के बाद भी वह हमेशा लोगों के संपर्क में रहे। उनसे जुड़े लोग जानते हैं कि कैसे वह अपने निजी खर्चों के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे।’

    प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए लिखा, ‘बिहार में जब कर्पूरी ठाकुर सीएम थे तो उसी दौरान नेताओं के लिए कॉलोनी बनाने का फैसला हुआ था।

    लेकिन खुद उन्होंने कभी अपने लिए कोई घर या पैसा नहीं लिया। 1988 में वह जब गुजरे तो उनके यहां अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं।

    यह देखकर लोग दुखी थे कि आखिर इतने बड़े कद का नेता कैसे इतनी सादगी से रहता था और उनके घर की कैसी हालत है।’ अपने लेख में पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के फटे कुर्ते वाले किस्से का भी जिक्र किया।

    कुर्ते के लिए जुटा चंदा और दे दिया सीएम रिलीफ फंड में

    वह लिखते हैं, ‘1977 में वह बिहार के सीएम बने थे। उस दौर में केंद्र और बिहार दोनों जगह जनता दल की सरकार थी। उस समय पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन पर सभी नेता पटना में जुटे थे।

    उस महफिल में पहुंचे कर्पूरी ठाकुर का फटा कुर्ता जब चंद्रशेखर ने देखा तो उन्होंने अपने ही अंदाज में लोगों से अपील की थी कि वे उनके लिए डोनेट करें ताकि वह अच्छा सा कुर्ता खरीद लें। कर्पूरी जी ने चंदा स्वीकार तो कर लिया, लेकिन अपनी आदत के अनुसार उसे सीएम रिलीफ फंड में जमा करा दिया।’

    ‘दुख की बात है कि कांग्रेस ने OBC कमिशन का विरोध किया था’

    कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए पीएम मोदी ने ओबीसी वर्ग के लिए अपनी सरकार के कामकाज भी गिना दिए। उन्होंने कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर जी के पदचिह्नों पर चलते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाए हैं।

    इसके अलावा मुद्रा और विश्वकर्मा योजना के जरिए भी ओबीसी कल्याण के लिए तत्पर हैं। यही नहीं पीएम मोदी ने ओबीसी कमिशन के गठन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साध दिया।

    उन्होंने कहा कि हम कर्पूरी जी के नक्शेकदम पर चलते हुए ओबीसी कमिशन की ओर बढ़े तो कांग्रेस ने उसका विरोध किया। दुख कि बात है कि कर्पूरी जी महज 64 साल की उम्र में हमें तब छोड़ गए, जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.