Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीएससी की तर्ज पर होगी थानेदारों की भर्ती
    मध्यप्रदेश

    पीएससी की तर्ज पर होगी थानेदारों की भर्ती

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएससी की तर्ज पर होगी थानेदारों की भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र पुलिस में सात साल बाद थानेदारों की सीधी भर्ती होने जा रही है। भर्ती की सुगबुगाहट से ही अभ्यर्थी उत्साहित तो हैं, लेकिन नए नियमों से उलझन भी खूब बढ़ गई है। परीक्षा का प्रारूप पूरी तरह बदला हुआ है। बाकायदा पीएससी की तर्ज पर थानेदारों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इससे अब अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थी कह रहे हैं- न सिर्फ लिखित परीक्षा के अलग-अलग चरण बल्कि शारीरिक परीक्षा के चरण भी पिछली भर्ती की तुलना में अधिक कर दिए गए हैं। इसलिए इस बार परीक्षा अधिक कठिन होगी।सिलेबस भी भारी-भरकम कर दिया गया है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है- अब थानेदारों को न सिर्फ शरीर बल्कि बेहतर बौद्धिक कौशल की भी जरूरत है। कानून से लेकर निर्णय लेने की क्षमता में दक्ष होना चाहिए। इस वजह से अब परीक्षा का प्रारूप बदला गया है। जिसमें अलग-अलग विषयों से लेकर तार्किक क्षमता का परीक्षण होगा।

    इन नियमों से ज्यादा उलझन
    पहले एक ही लिखित परीक्षा होती थी। जिसमें 200 अंक का एक प्रश्नपत्र होता था। इसे उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देनी होती थी। फिर साक्षात्कार और इसके बाद मेरिट सूची जारी होती थी। अब दो लिखित परीक्षा होंगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। यह 100 अंक की होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जितने रिक्त पद होंगे, उनकी तुलना में दस गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण के लिए क्वालिफाय किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद उलझन शुरू होती है।

    दोनों पेपर 300-300 नंबर के होंगे
    लिखित परीक्षा के दूसरे चरण में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न पत्र 300-300 अंक का होगा। इसमें ऋणात्मक मूल्यांकन भी होगा। गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे। लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण में प्रत्येक प्रश्नपत्र के दो-दो खंड होंगे। इसके लिए भारी-भरकम सिलेबस के हिसाब से अभ्यर्थियों को तैयारी करनी है। प्रथम प्रश्नपत्र के खंड अ में इतिहास, भारतीय समाज तथा खंड ब में गर्वनेंस, संविधान, कानून से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं द्वितीय प्रश्नपत्र के खंड अ में करंट अफेयर्स, अर्थशास्त्र, तकनीक और पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। खंड ब में रीजनिंग, डाटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े प्रश्न होंगे।

    शारीरिक परीक्षा 100 अंक की होगी
    शारीरिक परीक्षा में तीन चरण होंगे। पिछली भर्ती में 800 मीटर दौड़ का ही इवेंट था, जबकि इस बार तीन इवेंट होंगे। इसमें दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद है। शारीरिक परीक्षा 100 अंक की होगी। इसमें 40 अंक की दौड़ और 30-30 अंक का गोलाफेंक व लंबी कूद होगी। जितना बेहतर प्रदर्शन होगा, उतने अधिक नंबर दिए जाएंगे।

    News Desk

    Related Posts

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026

    ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

    May 19, 2026

    एर्राबोर में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, ग्रामीणों तक पहुंचीं शासकीय योजनाएं, शिविर में ही हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.