Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील
    देश

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश करोड़ों अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता है। देश में कई स्थानों पर जन सांख्यिकी बदल रही है और चुनावी राजनीति से उसे समर्थन मिल रहा है। यह स्थिति चिंता में डालने वाली है। इसलिए देश के युवा राष्ट्रविरोधी ताकतों का पर्दाफाश करने में जुट जाएं।

    यह बात उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने व‌र्ल्ड फोरम ऑफ एकाउंटेंट्स (डब्ल्यूओएफए) के सम्मेलन में कही है। इस दौरान राज्यसभा के सभापति की हैसियत से धनखड़ ने संसद की कार्यवाही के लगातार बाधित होने पर चिंता जताई।

    चुनौतियों को समझें युवा
    धनखड़ ने कहा कि युवा देश के सामने खड़ी चुनौतियों को समझें और उनसे निपटने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। उप राष्ट्रपति ने कहा, समझदार को इशारा काफी है, इसलिए युवा समझ जाएं कि उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए क्या करना है।

    कुछ लोग विकास को रोकना चाहते
    धनखड़ ने कहा, कुछ लोग देश की विकास की यात्रा को बाधित करना चाहते हैं। वे भारतीयता को भूलकर बातें करते हैं, तरह-तरह के दुष्प्रचार कर रहे हैं, हमें उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है।
    उप राष्ट्रपति ने आह्वान किया कि भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट और उनकी फर्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान विकसित करें और वहां पर खुद को स्थापित करें। इसके लिए उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों को शुभकामना दी।

    बीएसएफ ने सीमा पर बांग्लादेश के निर्माण कार्य को रोका
    बिहार के किशनगंज से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा से महज कुछ दूरी पर प्रतिबंधित क्षेत्र में बांग्लादेश द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण देख सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश सुरक्षा गार्ड से वार्ता कर आपत्ति जताई और निर्माण कार्य बंद कराया।

    किशनगंज बीएसएफ हेडक्वार्टर अंतर्गत भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के सिमल डांगी बीओपी पर तैनात बीएसएफ की 63वीं बटालियन के जवानों ने ठाकुरगांव में सीमा के 150 गज के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र में रविवार की सुबह बांग्लादेश द्वारा निर्माण कार्य कराते देखा था।

    रात के अंधेरे में चल रहा काम
    बटालियन की गश्ती टीम ने देखा कि बांग्लादेशी नागरिक कुलिक नदी के तटबंध के साथ जीरो लाइन के 150 गज के अंदर किलाबंदी कर रहे हैं। यह इलाका बांग्लादेश के गोविंदपुर अंतर्गत आता है। रात के अंधेरे में चोरी-छिपे निर्माण कार्य किया जा रहा था।

    बीएसएफ ने इस पर आपत्ति जताई और इसे तुरंत बंद करवा दिया। इस दौरान बांग्लादेश सुरक्षा गार्ड ने भविष्य में इस तरह का निर्माण नहीं करने का आश्वासन भी दिया। बता दें कि भारत-बांग्लादेश के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर रक्षा संबंधी निर्माण कार्य प्रतिबंधित है।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….

    May 5, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….

    May 5, 2026

    बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.