Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»आमिर खान का 60वां जन्मदिन: परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जश्न
    मनोरंजन

    आमिर खान का 60वां जन्मदिन: परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जश्न

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आमिर खान का 60वां जन्मदिन: परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जश्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आमिर खान का 60वां साल: मोहम्मद आमिर हुसैन खान उर्फ आमिर खान अपने समय के दिग्गज फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे हैं। उनके चाचा नासिर हुसैन हिंदी सिनेमा के कामयाब फिल्म निर्देशक रहे। चचेरे भाई मंसूर खान ने आमिर को लेकर बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' बनाई और उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन किया उनके लंबे समय तक सहायक रहे अद्वैत चंदन ने। अद्वैत अब आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'लवयापा' का भी निर्देशन कर रहे हैं। 24 मार्च 1965 को जन्मे आमिर को भारत सरकार पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। आमिर 14 मार्च को 60 साल के हो जाएंगे और इस आंकड़े को छूने से पहले वह फिल्म जगत के उन सारे लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में किसी न किसी तरह मदद की।

    'यादों की बारात' से 'लाल सिंह चड्ढा' तक का सफर
    'यादों की बारात' में बाल भूमिका से शुरू करके जीवन की विभिन्न अवस्थाओं के किरदार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में करने वाले आमिर इन दिनों मुंबई के तकरीबन हर फिल्मी कार्यक्रम में दिख जाते हैं। फिल्म उनकी हो न हो, उन्होंने बनाई हो न हो, कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपने फोटो खिंचवाने का आमिर बहाना ढूंढ ही लेते हैं। साउथ सिनेमा में भी उनकी रुचि बढ़ रही है और शाहरुख व सलमान की तरह संभावना है कि उनकी भी एक फिल्म किसी न किसी साउथ सिनेमा निर्देशक के साथ जल्द ही शुरू हो जाए।

    क्या होगा इस आयोजन में खुलासा?
    लेकिन, साल 2025 को यादगार बनाने के आमिर खान के पास और भी दस बहाने हैं। उनके बेटे जुनैद की सिनेमाघरों में रिलीज हो रही पहली फिल्म 'लवयापा' को लेकर उनके परिवार में खासा उत्साह है। बीते साल ही उनकी बेटी आयरा की शादी हुई है। छोटा बेटा आजाद भी अपनी धुन में मगन है। दोनों पूर्व पत्नियों रीना दत्ता व किरण राव से आमिर के रिश्ते अच्छे हैं ही। चर्चाएं ये भी रही हैं कि आमिर के जीवन में किसी नए प्रेम की आहट हो चुकी है और हो सकता है इस शानदार आयोजन में इसकी भी कोई झलक लोगों को देखने को मिल जाए। बरसों पहले उनका एक प्रेम प्रसंग एक अंग्रेजी पत्रिका ने भी खूब उछाला था, जिसमें उस प्रेम प्रसंग से भी उनको एक बेटा होने की बात कही गई थी। आमिर ने तब उन सारे पत्रकारों को एक श्राप जैसा एहसास देने वाला मैसेज मोबाइल पर भेजा था जिन्होंने उस अंग्रेजी पत्रिका की खबर पर न्यूज चैनलों पर कार्यक्रम बनाए थे।

    'स्माइलिंग बुद्धा' बनने की ओर कदम
    लेकिन, हाल के बरसों में आमिर खासे बदले हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों मे सिगार लेकर दिखने वाले आमिर ने इसके बारे में टोकने पर इसे भी अब बंद कर दिया है। अब आमिर चाहते हैं कि वह एक ऐसा जश्न करें जहां वह सारे शिकवे गिले मिटाकर हिंदी फिल्म जगत के 'स्माइलिंग बुद्धा' बन जाएं। अभिनय में ज्यादा दिलचस्पी आमिर की अब है नहीं। वह नए कलाकारों और तकनीशियनों के साथ आमिर खान प्रोडक्शन्स तले कुछ अच्छी कहानियों वाली फिल्में भी बनाना चाहते हैं। इसके अलावा और भी उनकी कुछ खास योजनाएं हैं जिनका एलान वह अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर होने जा रहे इस कार्यक्रम में कर सकते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न…..

    March 19, 2026

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.