Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, सीएम ने कहा – नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्य…
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, सीएम ने कहा – नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्य…

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, सीएम ने कहा – नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्य…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।

    नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पार्षदगण अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

    नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

    नगर विकास की दिशा में  प्रभावी कार्य करने का आह्वान :-

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पार्षदों से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट शहर निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से जशपुरनगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर, 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए, गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल…..

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

    May 2, 2026

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश…..

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दुर्ग, बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी….

    May 2, 2026

    विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल, एम्स के दंत चिकित्सा विभाग मे मिल रही उपचार सुविधा…..

    May 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर, 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए, गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश की सफलता की मिसाल…..

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

    May 2, 2026

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश…..

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.