Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»Breaking News»भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम दोनों एकमत
    Breaking News

    भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम दोनों एकमत

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम दोनों एकमत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री किस्टोफर लुक्सन से पीएम मोदी ने रविवार को मुलाकात की। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राष्यक्षों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। जिसके बारे में दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री लक्सन भारत से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले ऑकलैंड में होली के रंग में रंगकर उन्होंने जिस तरह से उत्सव का माहौल बनाया वो हम सबने देखा।

    पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री लक्सन के न्यूजीलैंड में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों के प्रति लगाव को इस बात से भी देखा जा सकता है कि उनके साथ एक बड़ा कम्युनिटी डेलिगेशन भी भारत आया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन जैसे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली लीडर का इस वर्ष रायसीना डायलॉग का मुख्य अतिथि होना खुशी की बात है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपनी रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत और संस्थागत रूप देने का निर्णय लिया है। ज्वाइंट एक्सरसाइज-ट्रेनिंग, पोर्ट विजिट के साथ-साथ रक्षा उद्योग जगत में भी आपसी सहयोग के लिए रोड मैप बनाया जाएगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर में मैरी टाइम सिक्योरिटी के लिए कंबाइंड टास्क फोर्स 150 में हमारी नौसेनाएं मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीत परस्पर लाभकारी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर निगोशिएशन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे आपसी व्यापार और निवेश की शक्ति को बढ़ावा मिलेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे सेक्टर में आपसी सहयोग और निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में हमने आपसी सहयोग को प्राथमिकता दी है। फॉरेस्ट्री और हॉर्टिकल्चर में संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड के पीएम के साथ आए बड़े बिजनेस डेलीगेट्स को भारत में नई संभावनाओं के देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट हो, हॉकी या माउंटेनरिंग दोनों देशों के बीच खेलों में पुराने संबंध हैं। हमने स्पोर्ट्स में कोचिंग और खिलाड़ियों के एक्सचेंज के साथ स्पोर्ट्स साइंस, साइक्लॉजी और मेडिसिन में भी सहयोग पर बल दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 में दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल मनाने का निर्णय लिया गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड में रहने वाला भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड में सामाजिक और आर्थिक रूप से सकारात्मक योगदान दे रहा है। हमने तय किया है कि स्किल वर्कर्स की मोबिलिटी उसको सरल बनाने और अवैध अप्रवासन से निपटने के लिए एक समझौते पर तेजी से काम किया जाएगा। यूपीआई, कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रांजेक्शन और टूरिज्म बढ़ाने पर भी बल दिया जाएगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारे पुराने संबंध हैं। हम न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज को कैंपस खोलने के लिए भारत में आमंत्रित करते हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हम दोनों एकमत हैं, चाहे 15 मार्च 2019 का क्राइस्टचर्च आतंकी हमला हो या 26 नवबंर 2008 का मुंबई हमला आतंकवाद किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। आतंकी हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.