Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»Breaking News»5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना
    Breaking News

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 से 9 जुलाई तक 5 देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की अपनी यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे और वैश्विक मंचों पर भारत की स्थिति को और सशक्त करेंगे।

    पीएम मोदी सबसे पहले घाना पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर जा रहे हैं। घाना के साथ भारत के ऐतिहासिक रिश्ते हैं और यह अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी देशों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    पीएम मोदी ने यात्रा पर जाने से पहले कहा, मैं घाना के साथ निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करूंगा। वह घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे, जो दोनों देशों की लोकतांत्रिक भावना को दर्शाएगा।

    घाना के बाद पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और हाल ही में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं कमला परसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। भारत और इस देश के बीच 180 साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ते हैं। पीएम ने कहा, यह दौरा हमारे खास रिश्तों को और मजबूत करेगा।

    57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर ब्यूनस आयर्स जाएंगे। वह राष्ट्रपति हाविएर माइली से मुलाकात करेंगे और कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। पीएम ने कहा, अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका में हमारा महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है।

    पीएम मोदी 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होंगे जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह विश्व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

    इसके बाद, ब्रासीलिया में वह राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ भारत-ब्राजील साझेदारी को और मजबूत करेंगे। पीएम ने कहा, हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

    पीएम मोदी की यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा, जहां वह राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नांदी डैटवाह से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच औपनिवेशिक संघर्ष का साझा इतिहास है। वह नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग का नया रोडमैप तैयार करेंगे।

    पीएम मोदी ने कहा, यह यात्रा वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ भारत की दोस्ती को और गहरा करेगी, अटलांटिक के दोनों किनारों पर साझेदारी को मजबूत करेगी और ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, ECOWAS और CARICOM जैसे मंचों पर सहयोग को बढ़ाएगी।

     

    News Desk

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.