Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली। इसके बाद कुछ और लोगों को भी शराब की सप्लाई की जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस कंटेनर के ड्राइवर और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, मामले में शामिल एक आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने 10 फरवरी को पेंड्रीडीह बाइपास में कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार चालक रवि शर्मा ने बताया कि छतौना के पास कंटेनर में भारी मात्रा में शराब है। इसे ड्राइवर कुछ और लोगों को देने वाला है। इस पर टीम ने छतौना के पास घेराबंदी कर कंटेनर के ड्राइवर शिवकुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। दस्तावेज की जांच में पता चला कि वह गोवा से शराब लेकर भूटान जा रहा था। कंटेनर में एक हजार पेटी शराब लेकर जाने का परमिट था।

    फरार हो गया था आरोपी पंकज सिंह
    जांच में पता चला कि कंटेनर में केवल 990 पेटी शराब मिली। इस मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका पर आबकारी विभाग ने सिविल लाइन पुलिस को मामले की जांच करने आवेदन दिया। आवेदन पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि ड्राइवर को 50 हजार रुपये देने का आश्वासन देकर सरकंडा में रहने वाले पंकज सिंह ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी। इस बीच आरोपित पंकज सिंह फरार हो गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित रायपुर के वीआईपी कॉलोनी में छुपा है।

    भाजपा नेता के भतीजे का करीबी है आरोपी
    आरोपी पंकज सिंह रायपुर में बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त के मकान में छुपा था। आरोपित का दोस्त भाजपा के एक बड़े नेता के भतीजे का करीबी है। आरोप है कि भाजपा नेता के रिश्तेदार की मदद से वह शराब के अवैध कारोबार को धड़ल्ले से चला रहा था। आबकारी विभाग की कार्रवाई में नाम सामने आने के बाद वह अपना नाम हटवाने रायपुर में डंटा हुआ था।

    बैंक एकाउंट से खुला राज
    पुलिस की टीम ने आबकारी विभाग से मिले दस्तावेज की जांच की। साथ ही आरोपित पंकज और जयप्रकाश बघेल के बैंक डिटेल की जांच की गई। इसमें पता चला कि आरोपित ने गोवा और दूसरे राज्यों के लोगों के साथ लेनदेन किया है। इसके आधार पर पुलिस ने पंकज की तलाश तेज की।

    फार्म हाउस से जब्त हुई थी शराब, जांच के बाद हटाया नाम
    पंकज सिंह के फार्म हाउस से सरकंडा पुलिस की टीम ने 2018 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की थी। इस मामले में आरोपित लंबे समय तक फरार था। बाद में सरकंडा पुलिस ने जांच के बाद उसका नाम केस से हटा दिया था।

    गोवा और दुबई स्थित कंपनी से मांगे दस्तावेज
    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुबई स्थित कंपनी ने गोवा में आर्डर कर भूटान में शराब मंगाई थी। इसमें से करीब 10 पेटी शराब को अवैध रूप से बिलासपुर में उतारा गया। इसके अलावा करीब 40 पेटी और उतारने थे। इसके लिए ड्राइवर को 50 हजार देने की बात कही गई थी। इस पूरे लेनदेन की जानकारी और बैंक डिटेल मिलने के बाद पुलिस ने गोवा और दुबई स्थित कंपनी के लिए पत्र लिखा है। साथ ही भूटान से भी जानकारी मंगाई गई है।

    News Desk

    Related Posts

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

    June 30, 2026

    दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से राममय हुआ वातावरण….

    June 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.