Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News: BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही- कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद…
    छत्तीसगढ़

    CG News: BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही- कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद…

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांकेर: पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज़िला कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर (भानुप्रतापपुर) श्री विपुल मोहन बाला के द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

    इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक 18.03.2025 को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान दिनांक 20.03.2025 के प्रातः10:00 बजे लगभग थाना छोटेबेठिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ।मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल से 04 माओवादी (03 पुरूष, 01 महिला) के शव बरामद की गयाl

    बरामद नक्सलियों के शवों का विवरण निम्नलिखित है-

    लोकेश हेमला कंपनी नंबर-05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये l
    जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये l
    अन्य 01 अज्ञात पुरूष & 01अज्ञात महिला माओवादी की शिनाख्त कार्यवाही की जा रही है।
    लोकेश हेमला के उपर हत्या व अन्य गंभीर 06 अपराध दर्ज है।

    बरामद हथियार व अन्य नक्सली समाग्री-

    एसएलआर-01 नग,मैग्जीन-01नग
    303 रायफल-01नग, राउण्ड-09नग
    12 बोर-01 नग
    बीजीएल -01 नग,बीजीएल सेल-03नग
    देशी कट्टा-01 नग,राउण्ड-07 नग
    नक्सली पोच व पिट्ठू
    नक्सली साहित्य
    भारी मात्रा में अन्य दौनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद किया गया।

    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है ।

    वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 80 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l जिसमें जिला- कांकेर में वर्ष 2025 में 05 माओवादियों का शव बरामद हुआ है ।

    News Desk

    Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर विशेष : छत्तीसगढ़ के 26 वर्ष- संघर्ष, संकल्प और सर्वांगीण विकास की स्वर्णिम गाथा…

    November 1, 2026

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…..

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां….

    November 1, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया….

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़….

    November 1, 2026

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़….

    November 1, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.