Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम…
    विदेश

    ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मलिक शाह मोहम्मद खान के घर के बाहर बम धमाका हुआ है।

    इस धमाके में दो लोग जख्मी भी हुए हैं। पूर्व मंत्री मलिक शाह के घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में बम धमाका हुआ था।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम धमाके के तुरंत बाद डिस्पोजल यूनिट मौके पर पहुंची। धमाके में घायल दोनों लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

    धमाके के वक्त मलिक शाह मोहम्मद घर पर मौजूद नहीं थे। यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू शहर में हुआ है। यहीं से मलिक शाह चुने जाते रहे हैं और वह खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

    पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह हमला आईएसआई के अंडरकवर एजेंट्स ने किया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार, सेना और इमरान खान की पार्टी के बीच पैदा हुए तनाव के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

    सरकार और सेना एक खेमे में हैं, जबकि विपक्षी इमरान खान जेल में बंद हैं। इमरान खान की पार्टी का सिंबल भी इलेक्शन में छिन चुका है। 

    गौरतलब है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कई बार विपक्षी नेताओं को भी निशाना बनाती रही है। पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में आईएसआई का भी अच्छा खासा दखल रहा है।

    इस बीच रविवार को ही कराची में पीटीआई के 125 नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया है। ये गिरफ्तारियां कराची के तीन तलवार इलाके में हुई रैली के बाद की गईं।

    इस रैली में पुलिस और इमरान खान समर्थकों के बीच झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए करीब सवा सौ नेताओं को अरेस्ट कर लिया।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    May 3, 2026

    सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर, खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश….

    May 3, 2026

    रायगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की पूजा-अर्चना….

    May 3, 2026

    चिल्फी और सरोधा दादर की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए वन मंत्री केदार कश्यप…..

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.