Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Accident- दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मदद के इंतजार में गई जान….
    छत्तीसगढ़

    CG Accident- दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मदद के इंतजार में गई जान….

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Accident- दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मदद के इंतजार में गई जान….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर जमीन पर गिरे। मामला देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के पास का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मूंगिया पंचायत सचिव छबि नायक की जान गई है। वहीं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि गणपति नायक और मुखागुड़ा निवासी महेश कश्यप की मौत हुई है। दो लोग एक ही जगह के रहने वाले थे, जबकि तीसरा साथी अलग गांव का था।

    मौके पर तड़पते रहे घायल, मदद के इंतजार में गई जान

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से निकले थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक और कार की टक्कर दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों की सांसें चल रही थीं।

    तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में 40 मिनट का समय लग गया। एम्बुलेंस से तीनों को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    कार चालक हादसे के बाद मौके से भागा

    हादसे के बाद कार चालक घायलों को तड़पता छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने वाहन की नंबर प्लेट (CG23N6737) के आधार पर आरोपी की पहचान की। उसे हिरासत में ले लिया गया। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

    स्थानीय सुविधाओं की कमी बनी मौत की वजह

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल के सबसे नजदीकी अस्पताल अमलीपदर में एम्बुलेंस सेवा ही उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में देवभोग से 17 किलोमीटर दूर से एम्बुलेंस बुलाई गई, जिसे आने में देर हुई और तीनों घायल दम तोड़ बैठे।

    देवभोग में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं, आंकड़े चिंताजनक

    पुलिस के अनुसार, पिछले 17 महीनों में सिर्फ देवभोग क्षेत्र में सड़क हादसों में 34 लोगों की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए एक चेतावनी है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और आपात सेवाओं की स्थिति बेहद गंभीर है।

    News Desk

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026

    पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी, सीमेंट ब्रिक्स निर्माण इकाई स्थापित कर बने आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बने प्रेरणा….

    July 2, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर महीने प्रगति की समीक्षा के दिए निर्देश….

    July 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.